Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Prakash Kant
बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने जांजगीर पुलिस लाइन और चांपा थाना का किया वार्षिक निरीक्षण
कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों के निराकरण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश- जांजगीर-चांपा। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने जांजगीर जिले के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन जांजगीर एवं थाना चांपा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं के कामकाज की समीक्षा करते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा आमजन की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में सेवा पुस्तिकाओं, अनुकंपा नियुक्ति, लंबित पेंशन, भविष्य निधि, निर्माण…
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, मामले की जांच शुरू,अधिकारियों ने मांगा जवाब। जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस विभाग से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है, जहां एक वर्दीधारी महिला पुलिस आरक्षक से शौचालय एवं कार्यालय परिसर की साफ-सफाई कराए जाने का आरोप सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित पक्षों से जवाब-तलब किया है तथा जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला आरक्षक द्वारा…
सांकेतिक छायाचित्र अनुपस्थित और स्थानांतरित मतदाताओं की होगी दोबारा जांच, सूची के सत्यापन से स्थिति होगी स्पष्ट- जांजगीर-चांपा। देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चर्चा के बीच छत्तीसगढ़ में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। SIR के दौरान अनुपस्थित अथवा दूसरे स्थान पर स्थानांतरित पाए गए मतदाताओं के घर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एक बार फिर पहुंचेंगे और उनके संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाएंगे। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में ऐसे करीब 19.13 लाख मतदाता हैं, जिनका SIR के दौरान सत्यापन नहीं हो सका या वे अपने दर्ज पते पर अनुपस्थित अथवा…
न्योता भोज में बच्चों के साथ बांटी खुशियां, प्रधान पाठक ने मनाया अपने पुत्री का जन्मदिन
अमरुवा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमरुवा में प्रधान पाठक श्री सुरेश कुमार पाण्डेय एवं उनके परिवार द्वारा उनकी छोटी पुत्री कु. सिमोन पाण्डेय (नैंसी) के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में स्थानीय शिकायत समिति की अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश महिला कार्यसमिति की सदस्य श्रीमती संगीता पाण्डेय, एच. निशा खान केंद्र प्रशासक सखी वन स्टाफ सेंटर जांजगीर महिला बाल विकास विभाग,श्रीमती पुष्पा अनिश सिंह जी पार्षद वार्ड नंबर- 22 चाम्पा, पूनम राय जिला आईटीसी प्रभारी चाम्पा, श्रीमती सरस्वती सोनी सखी osc परामर्शदाता,श्रीमती अंजलि बंदे…
उच्चभिठ्ठी में मारपीट के दौरान लोचन प्रसाद यादव की मौत, पुत्र घायल; पुलिस जांच में जुटी आरोपी – राजकिरण यादव ऊर्फ मेकरू चांपा। चाम्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उच्चभिठ्ठी में पारिवारिक विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग लोचन प्रसाद यादव की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक – लोचन प्रसाद यादव प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के लोगों के बीच…
खेल-खेल में गणित सीखने की अभिनव पहल, गतिविधियों और नवाचारों से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा। जांजगीर-चांपा। जोन स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान जोन पी.एस. मड़वा में जोन स्तरीय गणित मेले का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं रचनात्मक वातावरण में किया गया। मेले में बच्चों को गणितीय अवधारणाओं को गतिविधियों, खेल और नवाचार के माध्यम से सरल एवं रोचक ढंग से समझाने का सराहनीय प्रयास किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में गणित के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनकी तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। गणित मेले का आयोजन श्रीमती सुषमा बिंझवार एवं श्रीमती कामिनी नायक…
भाषण प्रतियोगिता में मीरा केंवट ने हासिल किया प्रथम स्थान, बीईओ ने शील्ड देकर किया सम्मानित पामगढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, अभिव्यक्ति क्षमता एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में शासकीय प्राथमिक शाला गजपुरवापारा की कक्षा 5वीं की छात्रा मीरा केंवट ने प्रभावशाली प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। मीरा की शानदार अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास एवं विषय की प्रभावी…
मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का संकल्प: कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने किया देहदान का ऐलान
मेगा हेल्थ कैंप में लिया अनुकरणीय संकल्प, चिकित्सा शिक्षा और शोध के लिए समर्पित किया देहदान बैकुंठपुर। एमसीबी जिले के चिरमिरी के पोड़ी स्थित मंगल भवन में आयोजित दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप के पहले दिन मानव सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी पहल सामने आई। शिविर में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचीं कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने मृत्यु उपरांत अपना देहदान करने का संकल्प लेकर समाज के सामने सेवा, संवेदना और मानवीय जिम्मेदारी का अनुकरणीय संदेश प्रस्तुत किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में पूरी की आवश्यक औपचारिकताएं कलेक्टर सुश्री…
उच्चभिट्ठी चाम्पा – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत उच्चभिट्ठी, विकासखंड बलौदा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 98 में 30 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय पोषण माह एवं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों में पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सरोज कुमार यादव तथा विशिष्ट अतिथि श्री प्रकाश कांत कुर्रे एवं श्रीमती जवा बाई यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती उमा रवि मरावी, सरपंच द्वारा की गई। इस अवसर पर…
कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर गड्ढों का आतंक, उच्चभिट्ठी के पास राहगीरों की जान जोखिम में, आज सुबह भारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया
चांपा (उच्चभिट्ठी)। चांपा से कोरबा जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क की बदहाल स्थिति अब राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी के साथ-साथ दुर्घटना का कारण बनती जा रही है। उच्चभिट्ठी और सिवनी के बीच सड़क पर जगह-जगह बने छोटे-बड़े गड्ढों ने आवागमन को मुश्किल बना दिया है। सड़क की स्थिति ऐसी है कि वाहन चालकों को हर कदम पर संभलकर वाहन चलाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को हो रही है। सड़क पर बने गड्ढे कई बार दूर से दिखाई नहीं देते और अचानक वाहन के गड्ढे में जाने से चालक अपना संतुलन खो बैठते हैं।…

