Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Prakash Kant
CG Job : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी’ छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती, देखें क्षेत्रवार वैकेंसी
CG Job : रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश के सहकारी बैंकों और विभिन्न समितियों में करीब 1360 पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। भर्ती के जरिए सहकारी संस्थाओं में रिक्त पदों को भरने के साथ-साथ बैंकिंग और समिति स्तर की व्यवस्थाओं को भी मजबूत करने की योजना है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार पदों का निर्धारण किया गया है।…
CG NEWS : सड़क हादसे के बाद किरण सिंह देव की हालत में सुधार, जल्द छत्तीसगढ़ लौटने की उम्मीद
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सेहत को लेकर राहत की खबर सामने आई है। 29 जुलाई को हुए सड़क हादसे के बाद उनका इलाज जारी है और अब उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। स्वास्थ्य में लगातार हो रहे सुधार के बाद उनके जल्द ही छत्तीसगढ़ लौटने की संभावना जताई जा रही है। 29 जुलाई को हुआ था सड़क हादसा किरण सिंह देव 29 जुलाई को सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे के बाद से…
BREAKING NEWS : कांग्रेस ने बदले कई राज्यों के प्रभारी, भूपेश बघेल को असम और सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी
BREAKING NEWS : नई दिल्ली/रायपुर। कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारी नेताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा की है। भूपेश बघेल को असम की बड़ी जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इससे पहले पंजाब कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पंजाब से हटाकर असम का…
अजा Ekadashi’ पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना अगले जन्म तक भुगतने पड़ सकते हैं अशुभ फल
Ekadashi’ नई दिल्ली। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। हर माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। श्रद्धालु इस दिन विधिपूर्वक व्रत रखते हैं और भगवान श्रीहरि से सुख-समृद्धि, शांति तथा पापों से मुक्ति की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अजा एकादशी का व्रत अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। कहा जाता है कि सच्चे मन और विधि-विधान से इस व्रत को करने वाले साधक को जीवन के कष्टों से राहत मिलती है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त…
CG Weather Today: प्रदेश में कमजोर हुआ बारिश कराने वाला सिस्टम, आज गरज-चमक के साथ बरस सकते हैं बादल
रायपुर। CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों पर फिलहाल ब्रेक लगता नजर आ रहा है। बारिश कराने वाला मौसम सिस्टम कमजोर पड़ने के कारण प्रदेश में वर्षा का दायरा लगातार सीमित हो रहा है। हालांकि स्थानीय मौसमी प्रभाव के चलते रायपुर समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। पिछले 24 घंटे में कुछ इलाकों में हुई बारिश मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान…
06 September 2026 Horoscope : भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
Horoscope मेष अपने विचार जाहिर करने में संकोच न करें। आत्मविश्वास की कमी को अपने ऊपर हावी न होने दें क्योंकि यह केवल आपकी समस्या को मुश्किल बनाएगा और आपकी ग्रोथ को धीमा कर सकता है। जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे उन्हें आज कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने शरीर को फिर से जीवंत करने और फिट बनने के लिए अंतहीन योजना बनाएंगे। वृषभ जिन व्यापारियों और कारोबारियों का संबंध विदेशों से है, उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है, इसलिए कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले अच्छी…
लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’…6 से 8 सितंबर तक मुक्ताकाशी मंच पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, भरथरी-पंडवानी से लेकर पंथी, करमा, सुआ और ददरिया तक की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियां.
रायपुर, 5 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘विभागीय आयोजन 2026’ के अंतर्गत तीन दिवसीय ‘लोकरंग पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। यह सांस्कृतिक आयोजन 6, 7 एवं 8 सितंबर को रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, सिविल लाइंस में आयोजित होगा। कार्यक्रम प्रत्येक दिन शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा। लोकरंग पर्व के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विविध लोक विधाओं को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन में प्रदेश की पारंपरिक लोकगाथाओं, लोकनाट्य, लोकगीत और लोकनृत्य की…
कुरूद की ग्राम पंचायतों में योजनाओं और विकास कार्यों का आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने किया निरीक्षण.
रायपुर, 05 सितंबर 2026/ विकसित भारत-जी राम जी के आयुक्त एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-(ग्रामीण) के संचालक श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने धमतरी जिले के विकासखंड कुरूद की विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत धूमा में बालिका शौचालय निर्माण, अमृत सरोवर एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम पंचायत चरमुड़िया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। *बालिका शौचालय निर्माण एवं श्रमिकों से की चर्चा* ग्राम पंचायत धूमा में बालिका शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए आयुक्त श्री सिन्हा ने कार्य…
मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह 2026 में जिले के 108 शिक्षकों को शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से किया सम्मानित.
रायपुर, 05 सितंबर 2026/ हमारे राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी हैं उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कवर्धा में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण, शिक्षा सत्र 2026-27, शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 108 शिक्षकों को शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों में सेवानिवृत्त शिक्षक भी शामिल रहे। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया और…
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त.
रायपुर, 5 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में खनिज विभाग ने अवैध रेत एवं गिट्टी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 8 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई जिले में अवैध खनन, उत्खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण तथा नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निराकरण की दिशा में की गई है। खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच एवं मैदानी निगरानी के दौरान इन वाहनों को अवैध रूप से खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा। कार्रवाई के तहत ग्राम खंता से रेत…

