
सुबह 6 बजे धमाकों से दहला इलाका, आसपास के लोगों में मची अफरा-तफरी; शॉर्ट सर्किट की आशंका
सिवनी। सिवनी में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब श्रीबंध तालाब के पास तनुक राम कुम्हार के कॉम्प्लेक्स में संचालित शिवम रिफ्रिजरेशन दुकान में अचानक जोरदार ब्लास्ट के साथ आग लग गई। सुबह करीब 6 बजे हुई इस घटना के दौरान दुकान से धुएं का गुबार उठने लगा और एक के बाद एक धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी। धमाकों की आवाज दिवाली के पटाखों जैसी होने के कारण आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया।
धमाकों की आवाज सुनकर लोगों में मची अफरा-तफरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवम रिफ्रिजरेशन दुकान के बगल में संचालित राघव फिटनेस क्लब के संचालक पवन कुम्हार तथा सामने रहने वाले सुनील नामदेव ने दुकान से धुआं निकलते और जोरदार धमाकों की आवाज सुनकर तत्काल दुकान संचालक शिव कुमार महंत , चांपा को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया गया। जिसने घंटो मसाक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फ्रिज और एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट,छोटे गैस सिलेंडरों से बढ़ा खतरा
दुकान संचालक शिव कुमार महन के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। दुकान में रखे फ्रिज और एयर कंडीशनर (एसी) के कंप्रेसर आग की चपेट में आने से एक के बाद एक ब्लास्ट होने लगे। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक एवं रिपेयरिंग से संबंधित सामान इसकी चपेट में आ गया।
दुकान में एसी में गैस भरने के लिए उपयोग की जाने वाली विभिन्न प्रकार की रेफ्रिजरेंट गैसें, जिनमें R22, R410A, R32, R134a, R600 और R290 शामिल हैं, से संबंधित सामान भी रखा हुआ था। आग की चपेट में आने के कारण दुकान में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा। दुकान में मौजूद एसी के इनडोर और आउटडोर यूनिट भी जलकर खाक हो गए।
लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान



