Author: Prakash Kant

चांपा। फिट कम्युनिटी चांपा के तत्वावधान में हरियाली तीज के पावन अवसर पर तीज महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन राठौर फैमिली रेस्टोरेंट, सिवनी चांपा में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पंकज कुमार गुप्ता एवं श्रीमती सरोज गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर तीज गीत, भजन एवं लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मेहंदी, तीज क्वीन, पारंपरिक वेशभूषा एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें…

Read More

पामगढ़- राज्य गौरव अलंकरण शिक्षादूत से सम्मानित मनमोहन अनंत जी प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला उरैहा को पामगढ़ ब्लॉक के शिक्षक साथियों द्वारा साल, श्री फल, पेन और बुके भेंट कर किया गया सम्मानित। इस अवसर पर भारी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे। उपस्थित शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि की सराहना की और उनकी कड़ी मेहनत की प्रसंशा किए, भविष्य में सभी शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, इस अवसर पर प्रमुख रूप से अश्वनी रात्रे ,खेमलाल दिनकर, अजय कुमार मधुकर,कुंजल…

Read More

रायगढ़ – कला, संगीत और साहित्य की समृद्ध परंपरा के लिए देशभर में पहचान रखने वाला रायगढ़ एक बार फिर सुर, लय और ताल की अनूठी साधना का साक्षी बनने जा रहा है। संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह की स्मृति में आयोजित प्रतिष्ठित 41 वां चक्रधर समारोह-2026 का आयोजन 14 से 23 सितंबर तक 10 दिनों तक भव्य स्वरूप में किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस समारोह में शास्त्रीय नृत्य, गायन, वादन, लोककला, सुगम संगीत और साहित्यिक प्रस्तुतियों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।  कलेक्टर ने प्रेसवार्ता में बताई समारोह…

Read More

चाम्पा(उच्चभिट्ठी )- नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत के प्रतिनिधि डॉ.संतोष यादव ने अपना जन्म दिन बड़े सादगी पूर्ण मनाया। 10 सितम्बर को सर्वप्रथम सुबह की शुरूआत श्री राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने साथियो के साथ मंदिर में केक काटा और अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सिवनी कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष गुडेश्वर यादव, शेखर राजपूत, सरोज राठौर,पवन राठौर,आरती दास,मनीष लछवानी,संतोष यादव बहेराडीह, एवं मोहन राठौर जी कि उपस्तिथि में सभी लोगों नें मिलकर डॉ. साहब को पुष्पगुच्छ देकर उन्हें दीर्घायु हो कहकर जन्मदिन कि ढेर सारी बधाई दिए। चाम्पा में भी मनाया गया नेता प्रतिपक्ष…

Read More

पामगढ़ – राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2026 के अवसर पर विकास खण्ड पामगढ़ से मनमोहन अनंत, उमा वर्मा,नंदनी कश्यप को उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए    शिक्षादूत पुरस्कार से अलंकृत होने पर सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन पामगढ़ के द्वारा साल, बुके, नारियल और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षक के रूप में स्कूल प्रबंधन व शाला विकास , कोरोना काल जैसे महामारी के समय मोहल्ला क्लास,बच्चों में बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान, सहयोगात्मक भावनाओं एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया l उन्होंने कहा कि यह…

Read More

जांजगीर चाम्पा – जिला के ग्राम कोसा में हुए युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है इस मामले में पुलिस ने मृतक के प्रेमिका सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 जून 2026 की रात थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसा अपने घर से निकले युवक अनिल भंडारी का मृत शरीर एक दिन बाद 29 जून को सुबह गांव के ही अमहदा तालाब के बगल मे…

Read More

CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा और तीजा पर्व की खुशियों के बीच बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में सोमवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के लिए भव्य तीजा तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोकगीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद उठाया। कार्यक्रम का आयोजन विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में कमल सखी परिवार और भाजपा विधानसभा बेलतरा की ओर से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत पर झूमीं महिलाएं तीजा तिहार के आयोजन में पारंपरिक…

Read More

BREAKING NEWS : नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार दोपहर एक पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे के करीब 22 घंटे बाद भी मलबा हटाने का काम जारी है। इस दर्दनाक घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि राहतकर्मियों ने 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। इमारत के मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दलों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अभियान शुरू किया। बेसमेंट में तोड़फोड़ के…

Read More

CG NEWS : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य (MSP) पर होने वाली धान खरीदी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब प्रदेश के किसानों के लिए एग्रीस्टैक (AgriStack) पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। बताया गया है कि केंद्र सरकार की डिजिटल कृषि व्यवस्था से जुड़ी पहल के तहत किसानों का रिकॉर्ड अब एग्रीस्टैक पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। धान खरीदी के दौरान इसी डिजिटल रिकॉर्ड को मान्य आधार माना जाएगा। ऐसे में जिन किसानों का आवश्यक…

Read More

CG RTE Admission-2027 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को मिलने वाले मुफ्त दाखिले की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए आवेदन से लेकर स्कूल में प्रवेश तक की पूरी प्रक्रिया इस बार पहले की तुलना में करीब छह महीने पहले पूरी करने की तैयारी है। नए टाइम टेबल के अनुसार, RTE के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर 2026 में शुरू की जाएगी। वहीं, चयन और दाखिले से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा…

Read More