पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक बनी परंपरा

जांजगीर-चांपा, 20 अक्टूबर 2026। विजयादशमी के पावन पर्व पर मंगलवार को जांजगीर स्थित पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने जिले में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की कामना की। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता की मंगलकामना की।
पुलिस परंपरा और कर्तव्यनिष्ठा का किया निर्वहन

पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजा कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार शस्त्रों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विजयादशमी पर शस्त्र पूजा की परंपरा शक्ति, साहस, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतीक मानी जाती है। यह परंपरा पुलिस बल के जनसेवा, नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प को भी प्रतिबिंबित करती है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर डॉ. यूलैंडन यार्क, डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार पैकरा, डीएसपी अजाक सतरूपा तारम, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, एसडीओपी चांपा लौकेश बंसल, जिला सेनानी योगिता साहू तथा रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
चाम्पा थाना में भी हुई शस्त्र पूजा



