फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर युवती को कर रहा था ब्लैकमेल, AI-डीपफेक से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी; नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी रामायण प्रसाद कश्यप उर्फ रामा (25 वर्ष), निवासी सेमरा, थाना नवागढ़,
जांजगीर-चांपा। सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर युवती की तस्वीरों का दुरुपयोग करने, अश्लील संदेश भेजने और AI एवं डीपफेक तकनीक से आपत्तिजनक फोटो-वीडियो तैयार कर वायरल करने की धमकी देने के गंभीर मामले में नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर युफेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर युवती को कर रहा था ब्लैकमेल, AI-डीपफेक से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी; नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने, परिजनों को धमकाने और घर से लेकर बाजार तक पीछा करने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर कर रहा था परेशान
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना नवागढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक उसकी तस्वीरों का दुरुपयोग कर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बना रहा है और लगातार अश्लील संदेश भेजकर उसे परेशान कर रहा है। आरोपी कथित तौर पर युवती पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। विरोध करने पर उसके परिजनों को फोन कर धमकाने, गाली-गलौच करने तथा घर और बाजार के आसपास पीछा करने जैसी हरकतें भी कर रहा था।
AI और डीपफेक से बदनाम करने की देता था धमकी
मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई, जब आरोपी द्वारा AI और डीपफेक तकनीक के माध्यम से युवती की अश्लील फोटो एवं वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। इतना ही नहीं, आरोपी ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाकर युवती को बदनाम करने तथा उसके कार्यस्थल का पता लगाकर वहां पहुंचने की धमकी भी दी थी। इन लगातार मिल रही धमकियों से पीड़िता और उसका परिवार परेशान था।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दबोचा
पीड़िता की शिकायत पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 376/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध से संबंधित साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी किया था, लेकिन आरोपी फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर 28 नवंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामायण प्रसाद कश्यप उर्फ रामा (25 वर्ष), निवासी सेमरा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं थाना नवागढ़ के पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।पुलिस की अपील: सोशल मीडिया पर किसी की तस्वीर का दुरुपयोग करना, फर्जी आईडी बनाकर अश्लील संदेश भेजना, धमकी देना अथवा AI और डीपफेक के जरिए किसी की छवि खराब करने का प्रयास करना गंभीर साइबर अपराध है। ऐसे मामलों में पीड़ित डरें नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखें।