Close Menu
Samachar YugSamachar Yug

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संविधान के सम्मान और बाबा साहब के विचारों के संदेश के साथ चाम्पा में मनाया गया संविधान दिवस

    26/11/2026

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह, बम्हनीडीह में ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन

    29/10/2026

    सिवनी के शिवम रिफ्रिजरेशन दुकान में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    29/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samachar YugSamachar Yug
    Thursday, November 26
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Samachar YugSamachar Yug
    Home»छत्तीसगढ़»संविधान के सम्मान और बाबा साहब के विचारों के संदेश के साथ चाम्पा में मनाया गया संविधान दिवस
    छत्तीसगढ़

    संविधान के सम्मान और बाबा साहब के विचारों के संदेश के साथ चाम्पा में मनाया गया संविधान दिवस

    Prakash KantBy Prakash Kant26/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अंबेडकर भवन में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व एकता मंच का गरिमामय आयोजन, ‘मोर माया लोक कला मंच’ की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां

     

    चाम्पा। भारतीय लोकतंत्र की आत्मा, सामाजिक न्याय और समानता के मूल आधार भारतीय संविधान को अंगीकृत किए जाने की ऐतिहासिक स्मृति में 26 नवंबर को संविधान दिवस पूरे देश में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इसी कड़ी में कोसा, कांसा और कंचन की नगरी चाम्पा स्थित अंबेडकर भवन में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व एकता मंच, चाम्पा परिक्षेत्र द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर भव्य एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    दोपहर 2 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में संविधान के महत्व, बाबा साहब के अतुलनीय योगदान, सामाजिक समरसता, समानता और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक कला, संस्कृति और परंपराओं की मनोहारी झलक भी देखने को मिली।

    ‘मोर माया लोक कला मंच’ की प्रस्तुति ने मोहा मन

    कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मोर माया लोक कला मंच की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। मंच के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत को अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।

    https://samacharyug.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261126-WA0570-1.mp4

    लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अंबेडकर भवन का वातावरण उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो उठा। उपस्थित जनसमुदाय ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

    संविधान केवल कानून की पुस्तक नहीं, बल्कि समानता और न्याय का आधार

    इस अवसर पर भारतीय संविधान के ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा करते हुए बताया गया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसके निर्माण में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और भारत एक गणराज्य बना।

    वर्ष 2015 से 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में विशेष रूप से मनाया जा रहा है। संविधान प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों, स्वतंत्रता, समानता और न्याय का मार्ग प्रशस्त करता है।

    वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान केवल शासन संचालन का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार स्तंभ है। संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

    बाबा साहब के योगदान और संविधान की प्रस्तावना पर हुई चर्चा

    कार्यक्रम के दौरान संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया गया। उनके संघर्ष, दूरदर्शी सोच और सामाजिक समानता के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला गया।

    इसी अवसर पर जय सतनाम सेवा समिति, लछनपुर केराझरिया, चाम्पा द्वारा परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा-अर्चना, आरती एवं वंदना की गई। साथ ही संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए संविधान की संरचना, उद्देशिका एवं प्रस्तावना पर सारगर्भित चर्चा की गई।

    वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का सपना ऐसा समाज स्थापित करना था, जहां किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, वर्ग अथवा सामाजिक स्थिति के आधार पर भेदभाव न हो। संविधान में प्रदत्त अधिकारों की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना समय की आवश्यकता है।

    समाज के प्रमुख जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति

    इस गरिमामय आयोजन में नगर पालिका चाम्पा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव सहित आयोजन समिति के संत सोनंत, संतोष अनंत, डॉ. ललित कुर्रे, जगमोहन खांडे, राधेश्याम पाटले, संजय रात्रे, कुमार गौरव मिरी, नंदलाल कुर्रे, अधिवक्ता एस.के. बघेल, डॉ. धरम लहरे, पंडित किशन खांडे, जी.डी. प्रधान, डॉ. धनेश्वरी जागृति, निरंजन सोनवानी, दुर्गा कुर्रे, डॉ. कौशल मिरी, सरोज कुर्रे, राम डॉ., संजय जांगड़े, चंद्रकांत रात्रे, कलेश्वर एवं लालसाय मिरी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

    कार्यक्रम ने सांस्कृतिक जागरूकता के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और संवैधानिक चेतना का महत्वपूर्ण संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से यह आह्वान किया गया कि संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के सिद्धांतों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर अपने व्यवहार और सामाजिक जीवन में भी अपनाया जाए।

    बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए एक शिक्षित, जागरूक, समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण में सभी को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।

    उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. ललित कुर्रे ने दी।

    Prakash Kant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Prakash Kant

    Related Posts

    सिवनी के शिवम रिफ्रिजरेशन दुकान में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    29/10/2026

    विजयादशमी पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने विधि-विधान से की शस्त्र पूजा

    20/10/2026

    साइबर अपराध पर रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी से दो गिरफ्तार

    19/10/2026

    वायरल वीडियो में सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक की कथित नशे की हालत से उठे सवाल, सर्विस राइफल की सुरक्षा पर भी चिंता

    19/10/2026

    चांपा में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में, 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन

    18/10/2026

    महिला हेल्पलाइन 181 और सखी सेंटर ने किया रेस्क्यू, पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने पति पर दर्ज की एफआईआर

    17/10/2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    संविधान के सम्मान और बाबा साहब के विचारों के संदेश के साथ चाम्पा में मनाया गया संविधान दिवस

    By Prakash Kant26/11/2026

    अंबेडकर भवन में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व एकता मंच का गरिमामय आयोजन, ‘मोर…

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह, बम्हनीडीह में ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन

    29/10/2026

    सिवनी के शिवम रिफ्रिजरेशन दुकान में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    29/10/2026

    किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, मुलमुला पुलिस ने 70 पाव के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार

    22/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    संविधान के सम्मान और बाबा साहब के विचारों के संदेश के साथ चाम्पा में मनाया गया संविधान दिवस

    26/11/2026

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह, बम्हनीडीह में ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन

    29/10/2026

    सिवनी के शिवम रिफ्रिजरेशन दुकान में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    29/10/2026

    किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, मुलमुला पुलिस ने 70 पाव के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार

    22/10/2026
    Disclaimer
    Disclaimer

    Samachar Yug पर प्रकाशित समाचार और जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की जाती है। हम जानकारी की सत्यता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करते हैं, फिर भी किसी भी त्रुटि या अपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक स्रोत से पुष्टि अवश्य करें।

    About Us

    Owner: Poonam Kant

    Editor: Prakash Kant

    Mobile: 9179992749

    Email: samacharyug13@gmail.com

    Address: Sumitra Sadan, Sadakpara, Korba-Champa Road, Uchchbhitthi, Champa, Chhattisgarh - 495671

    post calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 SAMACHAR YUG. Designed by Nimble Technology .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.