Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Prakash Kant
दो दिन से लापता राहुल पटेल की हुई पहचान, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव; मौत की वजह अब भी रहस्य जांजगीर-चांपा। चांपा के मिशन फाटक के पास स्थित बंधाई तालाब के समीप शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कैलाश नगर, चांपा निवासी 36 वर्षीय राहुल पटेल, पिता कांति पटेल के रूप में हुई है। राहुल पिछले दो दिनों से लापता थे। तालाब के किनारे उनका शव मिलने की खबर से परिवार में मातम पसर गया। दो दिन से तलाश में जुटा था परिवार जानकारी के अनुसार, राहुल पटेल के…
120 फीट ऊंचा और 200 फीट चौड़ा होगा पंडाल, बांस-मिट्टी और कपड़े से आकार ले रही अनूठी कलाकृति चाम्पा (सिवनी )।नवरात्रि पर्व को लेकर चाम्पा में इस वर्ष भव्यता के साथ कला और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। शहर के कोरबा रोड, सिवनी क्षेत्र में चाम्पा की महारानी के लिए तैयार किया जा रहा दुर्गा पंडाल अपनी विशाल संरचना और अनूठी कलाकारी के कारण श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। इस बार पंडाल को टेराकोटा थीम पर तैयार किया जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि निर्माण…
50 फीट रावण, 35 फीट कुंभकरण और 30 फीट मेघनाथ के पुतलों का होगा दहन चांपा। बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व इस वर्ष चांपा में भव्य और आकर्षक अंदाज में मनाया जाएगा। नगर के भालेराव मैदान में 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजन को यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। इस बार उत्सव में विशालकाय पुतलों के साथ आधुनिक तकनीक का भी समावेश किया जा रहा है। दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने स्थानीय विश्राम…
आकस्मिक मृत्यु के तीन प्रकरणों में कलेक्टर ने स्वीकृत किए 12 लाख रुपए; प्रभावित परिवारों को मिलेगी चार-चार लाख की आर्थिक सहायता जांजगीर-चांपा। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की पहल की है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत तीनों प्रकरणों में चार-चार लाख रुपए, कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। यह सहायता राशि तहसील बलौदा अंतर्गत ग्राम महुदा (ब) में आकाशीय बिजली की चपेट में आने…
गंदगी, दुर्गंध और दूषित पानी की शिकायत पर ब्यास कश्यप ने किया निरीक्षण; कलेक्टर के निर्देश पर सफाई व जल शुद्धिकरण का काम तेज जांजगीर-चांपा। नगर के ऐतिहासिक भीमा तालाब में लंबे समय से बनी गंदगी, दुर्गंध और खराब होती जल गुणवत्ता की शिकायत के बाद अब नगर प्रशासन ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है। जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने कांग्रेस पार्षदों के साथ तालाब का निरीक्षण कर मौके की स्थिति देखी और सफाई व्यवस्था में लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। तालाब की बदहाल स्थिति देख जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान…
तीन अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर पकड़े गए आरोपी, ₹50,300 नकद और 52 पत्ती ताश बरामद जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अकलतरा पुलिस ने कटपत्ती जुआ खेलते 11 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹50,300 नगद, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है। कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र…
कक्षा 9वीं के छात्र के सिर, पीठ और घुटने में चोट का आरोप; चंद्रपुर पुलिस ने BNS समेत किशोर न्याय अधिनियम की धाराओं में दर्ज किया अपराध सक्ती। चंद्रपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 9वीं के छात्र से कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने विद्यालय के प्राचार्य जगन्नाथ नायक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। छात्र के परिजनों की शिकायत पर चंद्रपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2) तथा किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में छात्र…
सुबह नहर में शव दिखाई देने से मचा हड़कंप, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच; पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस जांजगीर-चांपा। जिले के पेंड्री-सुकली नहर में बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में महिला की लाश दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि…
निर्माणाधीन मकान में मजदूरी के दौरान हादसा: 11 केवी लाइन की चपेट में आया दंपती, पति की मौत; पत्नी गंभीर
चांपा में दोपहर करीब 2.20 बजे हुआ हादसा, गंभीर रूप से झुलसी महिला का बीडीएम अस्पताल में उपचार जारी जांजगीर-चांपा। चांपा में मंगलवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे एक दंपती के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं। घायल महिला का उपचार शासकीय बीडीएम अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महुदा निवासी 50 वर्षीय रामनाथ अपनी पत्नी 45 वर्षीय लता कर्ष के साथ…
7-8 अक्टूबर को रायपुर आने का था कार्यक्रम, निर्वाचन कार्यालय ने बताया—‘अपरिहार्य कारण’ रायपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का 7 और 8 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। वे भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर आने वाले थे। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने 6 अक्टूबर को संबंधित विभागों को पत्र जारी कर दौरा स्थगित किए जाने की सूचना दी। पत्र में दौरा स्थगित करने के पीछे ‘अपरिहार्य कारण’ का उल्लेख किया गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के प्रस्तावित प्रवास को लेकर राज्य प्रशासन और…

