Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Prakash Kant
Iranian oil tanker : ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका ने डुबोया तेल टैंकर
Iranian oil tanker: मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच टकराव और बढ़ गया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने दावा किया है कि ओमान की खाड़ी में एक ईरानी तेल टैंकर ‘एम/टी काइलो’ को अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में नष्ट कर दिया गया। CENTCOM ने घटना का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें टैंकर आग की लपटों में घिरने के बाद समुद्र में डूबता नजर आ रहा है। अमेरिकी कार्रवाई में डूबा ईरानी तेल टैंकर CENTCOM के मुताबिक, ‘एम/टी काइलो’ को ओमान की खाड़ी में निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेना का दावा है कि…
PM Modi : 7.8% GDP ग्रोथ पर सवाल उठाने वालों को पीएम मोदी का जवाब, बोले- ‘पहले Fragile 5 में गिनते थे’
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और 7.8% की जीडीपी वृद्धि दर पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधा। नई दिल्ली स्थित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग कभी भारत को ‘कमजोर पांच’ यानी Fragile 5 देशों में गिनते थे, वही आज देश की आर्थिक प्रगति के आंकड़ों पर सवाल उठा रहे हैं। ‘कमजोर 5’ में रखने वालों पर पीएम मोदी का निशाना पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों के बावजूद मजबूत आर्थिक वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने…
VIP ड्यूटी वाली बस के हादसे पर सख्त आदेश, DGP और SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश
रायपुर। VIP ड्यूटी में लगी एक बस से हुए हादसे के मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। पीड़ित को निर्धारित मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर DGP और SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिए जाने की खबर सामने आई है। कोर्ट के इस आदेश के बाद पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया है। मामला एक सड़क हादसे से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें VIP ड्यूटी में लगी बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति प्रभावित हुआ था। हादसे के बाद पीड़ित पक्ष ने कानूनी प्रक्रिया के तहत मुआवजे…
CG BREAKING : CRPF कैंप में जवान की संदिग्ध मौत’ फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CG BREAKING : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सकरी थाना क्षेत्र के भरनी स्थित CRPF कैंप में पदस्थ एक जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। घटना की जानकारी सामने आते ही कैंप में हड़कंप मच गया। जवान का शव पुराने केंद्रीय विद्यालय परिसर की झाड़ियों के बीच एक पेड़ पर मिला। मृतक जवान की पहचान 33 वर्षीय जयप्रकाश गहिर के रूप में हुई है। वह CRPF में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे और मूल रूप से ओडिशा के बलांगीर जिले के ग्राम खरबहाली, थाना बेलपड़ा के निवासी…
छत्तीसगढ़ High Court’ को मिला नया मुख्य न्यायाधीश’ जस्टिस केआर महापात्रा की नियुक्ति पर केंद्र सरकार का आधिकारिक आदेश
High Court’ बिलासपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। 5 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार ओडिशा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा की नियुक्ति को न्यायिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अब उनके नेतृत्व में न्यायिक कार्यों और प्रशासनिक…
Harmanpreet Kaur :पाकिस्तान पर बड़ी जीत के बाद हरमनप्रीत कौर का बयान, बोलीं- टीम ने प्लान के मुताबिक खेला
Harmanpreet Kaur: महिला टी20 एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। 5 सितंबर को दुबई में खेले गए ग्रुप-ए के इस मुकाबले में भारत ने पहले पाकिस्तान को महज 55 रन पर समेट दिया और फिर केवल 8.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई। आक्रामक अंदाज में खेलकर खुश हूं मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा कि पूरी टीम ने मैदान पर वही प्रदर्शन किया, जिसकी…
9 die after consuming toxic liquor in Sagar : सागर में जहरीली शराब से 9 मौतें, बंडा के बराज गांव में मचा कोहराम; मौके पर पहुंची पुलिस
मध्य प्रदेश: 9 die after consuming toxic liquor in Sagar: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बंडा तहसील क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला शनिवार और रविवार के बीच का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक सागर जिले के बंडा क्षेत्र के बराज गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जहरीली शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने और मौतों की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में भी…
ISRO की तकनीक राष्ट्रीय संपत्ति, निजीकरण पर पारदर्शिता जरूरी; 9 कर्मचारी यूनियनों की मांग
ISRO: भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोले जाने के करीब छह साल बाद इसरो के कर्मचारी संगठनों ने निजीकरण की दिशा और भविष्य की भूमिका को लेकर चिंता जताई है। इसरो केंद्रों से जुड़े नौ कर्मचारी संघों ने अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष को पत्र सौंपकर इस मुद्दे पर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। क्या सिर्फ रिसर्च तक सीमित होगा ISRO? 4 सितंबर को सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारी संघों ने कहा कि व्यावसायिक गतिविधियों में निजी भागीदारी एक मजबूत और सार्वजनिक स्वामित्व वाले इसरो के साथ-साथ चल सकती है। हालांकि, उन्होंने ऐसी नीति पर सवाल उठाया है, जिससे…
Kartik Aaryan : ‘कैप्टन इंडिया’ बनकर उड़ान भरेंगे कार्तिक आर्यन, मिलिट्री लुक में दिखा धांसू अंदाज
Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ में एक बिल्कुल अलग और दमदार अवतार में नजर आएंगे। अभिनेता ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। तस्वीर में कार्तिक मिलिट्री यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। उनके इस लुक ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। कार्तिक आर्यन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘Maverick के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार’। इसके साथ उन्होंने फिल्म के निर्देशक शिमित अमीन को भी टैग किया। फिल्म में कार्तिक एक सैन्य अधिकारी…
CG NEWS : बाल श्रम का बड़ा खुलासा’ हाउसिंग बोर्ड के निर्माणाधीन भवन में काम करती मिलीं 8 नाबालिग लड़कियां
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बाल श्रम से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। हाउसिंग बोर्ड के एक निर्माणाधीन भवन में 8 नाबालिग लड़कियों के मजदूरी करने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी सामने आने पर संबंधित विभागों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन भवन में मजदूरों से काम कराया जा रहा था। इसी दौरान निरीक्षण या जांच के दौरान वहां कुछ नाबालिग…

