रायगढ़ – कला, संगीत और साहित्य की समृद्ध परंपरा के लिए देशभर में पहचान रखने वाला रायगढ़ एक बार फिर सुर, लय और ताल की अनूठी साधना का साक्षी बनने जा रहा है। संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह की स्मृति में आयोजित प्रतिष्ठित 41 वां चक्रधर समारोह-2026 का आयोजन 14 से 23 सितंबर तक 10 दिनों तक भव्य स्वरूप में किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस समारोह में शास्त्रीय नृत्य, गायन, वादन, लोककला, सुगम संगीत और साहित्यिक प्रस्तुतियों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
कलेक्टर ने प्रेसवार्ता में बताई समारोह की रूपरेखा
कलेक्टर एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मयंक चतुर्वेदी ने बुधवार को जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में प्रेसवार्ता लेकर चक्रधर समारोह-2026 की तैयारियों, कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 दिवसीय समारोह में देशभर के ख्यात कलाकार विभिन्न शास्त्रीय एवं लोक कलाओं की प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, जनसंपर्क विभाग के अधिकारी तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।