Close Menu
Samachar YugSamachar Yug

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विजयादशमी पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने विधि-विधान से की शस्त्र पूजा

    20/10/2026

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तेज, जिले में 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य

    20/10/2026

    कोरबा पश्चिम के लाल मैदान में आज गूंजेगा रावण का अट्टहास, 120 फीट के विशाल पुतले का होगा दहन

    20/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samachar YugSamachar Yug
    Tuesday, October 20
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Samachar YugSamachar Yug
    Home»Uncategorized»बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तेज, जिले में 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य
    Uncategorized

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तेज, जिले में 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य

    Prakash KantBy Prakash Kant20/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    2.80 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत, कटघोरा, कोरबा, भैसमा और अन्य उपसंभागों में शुरू हुआ मरम्मत अभियान; दिसंबर तक सड़कें दुरुस्त करने का लक्ष्य

    कोरबा। लगातार बारिश के कारण जिले की कई प्रमुख सड़कों को हुए नुकसान के बाद लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत अभियान तेज कर दिया है। लोगों को आवागमन में राहत देने और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करने के उद्देश्य से जिले में लगभग 154 किलोमीटर लंबाई की सड़कों पर बीटी पैच (बिटुमिनस पैच) कार्य कराया जाएगा। इसके लिए कुल 280.05 लाख रुपये यानी 2 करोड़ 80 लाख 5 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। विभाग ने स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराते हुए दिसंबर माह तक सड़कों को दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा है।

    चार उपसंभागों में बांटी गई स्वीकृत राशि

    लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के चार उपसंभागों में सड़क मरम्मत के लिए राशि निर्धारित की गई है। कटघोरा उपसंभाग क्रमांक-1 के लिए 50 लाख रुपये, कटघोरा उपसंभाग क्रमांक-2 के लिए 50.05 लाख रुपये, कोरबा उपसंभाग के लिए 105 लाख रुपये तथा भैसमा उपसंभाग के लिए 75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से बारिश के कारण क्षतिग्रस्त मार्गों पर बीटी पैच कार्य कराया जाएगा।

    प्रमुख मार्गों से लेकर ग्रामीण सड़कों तक मरम्मत की तैयारी

    मरम्मत अभियान के तहत उरगा-चांपा, कोरबा तथा सीपत-बालौदा-हाटी जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा रामपुर-बेहरचुआ-नोनबिर्रा और कुदमुरा-श्यांग मार्ग सहित कई अन्य सड़कों को भी दुरुस्त किया जाएगा।

    इसी क्रम में पाली-दीपका, तिवरता-लिटियाखार, पुरेना-विजयनगर, कटघोरा-सलोरा, पाली बाईपास, चैतमा बाईपास और कटघोरा बाईपास मार्गों पर भी बीटी पैच कार्य प्रस्तावित है। सुतर्रा-बांकी, बांकी-गजरा, बांकी-भैरोंताल, हनुमानगढ़ी पहुंच मार्ग, खैराडुबान-रामदेई, बकसाही-सीस बाजार, नोनबिर्रा-रतीजा, उरगा-भाड़कछार, जेमरा-चैतुरगढ़ और नेवसा-जोरहाडबरी मार्गों पर भी मरम्मत कराई जाएगी।

    इसके अतिरिक्त राहा-रवा, पसान-पिपरिया-दुल्लापुर, कोरबी-जलके और जलके-पिपरिया मार्गों पर भी बीटी पैच कार्य शुरू कराया जा रहा है। बिलासपुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग के छूटे हुए हिस्से में भी मरम्मत कार्य कराए जाने की जानकारी दी गई है।

    गुणवत्ता और समय-सीमा पर रहेगा जोर

    लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े के अनुसार, अत्यधिक बारिश के कारण जिले की कई सड़कें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई हैं। मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत होने के बाद संबंधित अभियंताओं को कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का लक्ष्य दिसंबर माह तक निर्धारित सड़कों की मरम्मत पूरी करना है।

    विभागीय सचिव एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री अरुण साव ने भी कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

    राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद

    कोरबा चाम्पा मेन रोड उच्चभिट्ठी के पास जर्जर सड़क जो बारिश और भारी वाहनों के आवाजाही के कारण बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो गए थे जिसे डब्ल्यू बी एम (गिट्टी मिक्स ) डाल फिलिंग किया गया था जिसके बाद इस रोड में आने जाने वाले राहगीरों और सड़क किनारे निवासरत लोगों का धूल के गुब्बारों से जीना बेहाल हो गया था जिसका बनने कि आस जगी है 

    उच्चभिट्ठी के पास का सड़क जहाँ डब्ल्यू बी एम (गिट्टी मिक्स ) किया गया है 

    सड़कों पर गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से वाहन चालकों के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी परेशानी का कारण बनते हैं। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रस्तावित मरम्मत कार्य पूरा होने से आवागमन सुगम होने और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

    अब महत्वपूर्ण यह होगा कि स्वीकृत राशि के अनुरूप सभी चिन्हित मार्गों पर मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से और तय समय-सीमा में पूरा हो, ताकि लोगों को बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

     

    Prakash Kant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Prakash Kant

    Related Posts

    कोरबा पश्चिम के लाल मैदान में आज गूंजेगा रावण का अट्टहास, 120 फीट के विशाल पुतले का होगा दहन

    20/10/2026

    बलौदा में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत से सनसनी, घर में फांसी पर लटका मिला शव

    19/10/2026

    वायरल वीडियो में सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक की कथित नशे की हालत से उठे सवाल, सर्विस राइफल की सुरक्षा पर भी चिंता

    19/10/2026

    दीपावली से पहले जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रुपये का अवैध पटाखा जब्त

    18/10/2026

    चांपा में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में, 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन

    18/10/2026

    शिक्षादूत से सम्मानित शिक्षक मनमोहन अनंत का शिक्षकों द्वारा जोरदार स्वागत

    12/09/2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    विजयादशमी पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने विधि-विधान से की शस्त्र पूजा

    By Prakash Kant20/10/2026

    पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक बनी परंपरा जांजगीर-चांपा,…

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तेज, जिले में 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य

    20/10/2026

    कोरबा पश्चिम के लाल मैदान में आज गूंजेगा रावण का अट्टहास, 120 फीट के विशाल पुतले का होगा दहन

    20/10/2026

    साइबर अपराध पर रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी से दो गिरफ्तार

    19/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    विजयादशमी पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने विधि-विधान से की शस्त्र पूजा

    20/10/2026

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तेज, जिले में 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य

    20/10/2026

    कोरबा पश्चिम के लाल मैदान में आज गूंजेगा रावण का अट्टहास, 120 फीट के विशाल पुतले का होगा दहन

    20/10/2026

    साइबर अपराध पर रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी से दो गिरफ्तार

    19/10/2026
    Disclaimer
    Disclaimer

    Samachar Yug पर प्रकाशित समाचार और जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की जाती है। हम जानकारी की सत्यता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करते हैं, फिर भी किसी भी त्रुटि या अपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक स्रोत से पुष्टि अवश्य करें।

    About Us

    Owner: Poonam Kant

    Editor: Prakash Kant

    Mobile: 9179992749

    Email: samacharyug13@gmail.com

    Address: Sumitra Sadan, Sadakpara, Korba-Champa Road, Uchchbhitthi, Champa, Chhattisgarh - 495671

    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 SAMACHAR YUG. Designed by Nimble Technology .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.