
छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह 2026 का आयोजन प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन राखी कुरूद में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश अग्रवाल संस्थापक राष्ट्रीय अपूर्व विज्ञान मेला नागपुर महाराष्ट्र रहे। अध्यक्षता अभिषेक शुक्ला अध्यक्ष प्रकृति शिक्षक विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ ने की विशेष अतिथि डॉक्टर राकेश कुमार सोनी को उप कुल संजीव अंजनेय विश्वविद्यालय नरधा रायपुर जगजीत सिंह जिला शिक्षा अधिकारी जिला दुर्ग अजय कुमार मंडावी पद्मश्री छत्तीसगढ़ नीरज वर्मा इसरो साइंस एक्टिविस्ट महाराष्ट्र मनोज मिश्रा संस्थापक विकास फैमिली क्लब बक्सर बिहार रश्मि वर्मा आर साइंस पार्क गोंदिया महाराष्ट्र संध्या कुशल विज्ञान संचारक जिला बस्तर मोतीलाल देवांगन समन्वयक प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कुरूद शामिल हुए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से शामिल शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार प्रकृति संरक्षण विज्ञान प्रचार प्रसार स्वच्छता स्वास्थ्य कला संस्कृति समाज सेवा महिला सशक्तिकरण रूढ़िवादी अंधविश्वास निर्मूलन जन जागरूकता कबाड़ से जुगाड़ समाज सेवा व्यक्तित्व विकास तथा सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाले शिक्षकों एवं समाज सेवकों तथा प्रतिभाशाली खोजी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया इस जांजगीर जिले के नवाचारी एवं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य करने वाली श्रीमती सुषमा बिंझवार को मदर टेरेसा सम्मान से पुरस्कृत और श्रीमती कामिनी नायक को शिक्षा रत्न सम्मान राज्य अलंकरण 2026 को मोमेंटो प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला उच्चभिट्ठी में हुआ न्योता भोज का आयोजन

शासकीय प्राथमिक शाला उच्च भिट्ठीसमें पदस्थ श्रीमती सुषमा बिंझवार,श्रीमती कामिनी नायक को प्रकृति शिक्षक विज्ञान यात्रा से राज्यअलंकरण से सम्मानित होने की खुशी में दोनों शिक्षिकाओं द्वारा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों जन समुदाय ,संकुल के शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए न्योता भोज का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला उच्च भिट्ठीमें संपन्न हुआ ।जिसमें अतिथि डीएमसी श्री रामेश्वर जायसवाल सर जी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रवि कुमार गौतम सर जी और ए पी सी सोनवानी सर जी ,संकुल प्राचार्य रीता प्रधान मैडम जी संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री रविंद्र तिवारी ग्राम सरपंच उमारवि मरावी ,पूर्व सरपंच उमेंदासरजू यादव, शाला विकास समिति के अध्यक्ष सरोज यादव एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



