चांपा। फिट कम्युनिटी चांपा के तत्वावधान में हरियाली तीज के पावन अवसर पर तीज महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन राठौर फैमिली रेस्टोरेंट, सिवनी चांपा में हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पंकज कुमार गुप्ता एवं श्रीमती सरोज गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर तीज गीत, भजन एवं लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मेहंदी, तीज क्वीन, पारंपरिक वेशभूषा एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही साथ शादीशुदा जोड़ों के लिए भी कई सारे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें माला डालो प्रतियोगिता, गुब्बारा दौड़, कुर्सी दौड़ और क्विज प्रतियोगिता आदि था।

कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक सजावट एवं झूले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और कला का प्रदर्शन करते हुए पूरे कार्यक्रम को उत्साह एवं उमंग से भर दिया।
मुख्य अतिथि श्री पंकज कुमार गुप्ता एवं श्रीमती सरोज गुप्ता ने सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं और संस्कारों को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं एकता को बढ़ावा देते हैं।
- फिट कम्युनिटी चांपा द्वारा आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सामूहिक रूप से प्रसाद एवं जलपान ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थ -



