Close Menu
Samachar YugSamachar Yug

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह, बम्हनीडीह में ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन

    29/10/2026

    सिवनी के शिवम रिफ्रिजरेशन दुकान में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    29/10/2026

    किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, मुलमुला पुलिस ने 70 पाव के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार

    22/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samachar YugSamachar Yug
    Sunday, November 8
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Samachar YugSamachar Yug
    Home»चाम्पा»चांपा के भालेराव मैदान में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा भव्य दशहरा महोत्सव
    चाम्पा

    चांपा के भालेराव मैदान में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा भव्य दशहरा महोत्सव

    Prakash KantBy Prakash Kant08/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     

    50 फीट रावण, 35 फीट कुंभकरण और 30 फीट मेघनाथ के पुतलों का होगा दहन

     

    चांपा। बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व इस वर्ष चांपा में भव्य और आकर्षक अंदाज में मनाया जाएगा। नगर के भालेराव मैदान में 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजन को यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। इस बार उत्सव में विशालकाय पुतलों के साथ आधुनिक तकनीक का भी समावेश किया जा रहा है। दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित पत्रकारवार्ता में आयोजन की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम को पहले की अपेक्षा और अधिक भव्य, आकर्षक एवं व्यवस्थित स्वरूप देने की तैयारी है। आयोजन को लेकर समिति द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां अलग-अलग सदस्यों को सौंप दी गई हैं। मैदान की व्यवस्था, मंच निर्माण, पुतला निर्माण, आतिशबाजी, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों पर काम शुरू कर दिया गया है इस वर्ष दशहरा महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण विशालकाय रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले होंगे। समिति के अनुसार रावण का पुतला 50 फीट, कुंभकरण का 35 फीट और मेघनाथ का 30 फीट ऊंचा होगा। पुतलों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। रावण दहन के दौरान इन विशालकाय पुतलों के जलने का भव्य दृश्य दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।आयोजन की खास बात यह होगी कि इस बार दशहरा महोत्सव को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है। भारी भीड़ के कारण मैदान तक नही पहुंच पाने वाले लोगों के साथ-साथ बाहर रहने वाले या किसी कारणवश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकने वाले लोग भी यूट्यूब, फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से घर बैठे दशहरा महोत्सव का लाइव प्रसारण सीधा देख सकेंगे। समिति का प्रयास है कि चांपा का दशहरा उत्सव अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और नगर से बाहर रहने वाले लोग भी इस भव्य आयोजन से जुड़ सकें। दशहरा महोत्सव में भगवान श्रीराम के राम दरबार की आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। झांकी के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों के दहन के साथ भव्य आतिशबाजी भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी। समिति पदाधिकारियों का कहना है कि विजयादशमी केवल पुतला दहन का पर्व नहीं, बल्कि यह सत्य, धर्म और सदाचार की विजय का संदेश देने वाला पर्व है। इसी उद्देश्य के साथ इस वर्ष आयोजन को भव्यता के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक संदेश से भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। समिति की तैयारियों को देखकर इस बार भालेराव मैदान में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।दशहरा उत्सव की तैयारियों और आयोजन की जानकारी समिति अध्यक्ष धीरेंद्र बाजपेई, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, राम खूबानी, पुरुषोत्तम शर्मा, योगेश अग्रवाल, विनोद तिवारी, जय थवाईत एवं आकाश गुप्ता ने पत्रकारवार्ता के दौरान दी।

    Prakash Kant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Prakash Kant

    Related Posts

    सिवनी के शिवम रिफ्रिजरेशन दुकान में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    29/10/2026

    चांपा में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में, 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन

    18/10/2026

    अमझर प्लांट में सिलिकॉन मैंगनीज की चोरी नाकाम, 50 किलो माल के साथ आरोपी गिरफ्तार

    12/10/2026

    चाम्पा में साकार हो रहा भव्य टेराकोटा थीम का दुर्गा पंडाल

    09/10/2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह, बम्हनीडीह में ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन

    By Prakash Kant29/10/2026

    जांजगीर-चांपा – इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत  दिनांक 28.10.2026 को शासकीय पूर्व…

    सिवनी के शिवम रिफ्रिजरेशन दुकान में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    29/10/2026

    किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, मुलमुला पुलिस ने 70 पाव के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार

    22/10/2026

    रावण दहन के बाद खूनी संघर्ष, चाकू से वार कर युवक की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

    21/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह, बम्हनीडीह में ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन

    29/10/2026

    सिवनी के शिवम रिफ्रिजरेशन दुकान में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    29/10/2026

    किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, मुलमुला पुलिस ने 70 पाव के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार

    22/10/2026

    रावण दहन के बाद खूनी संघर्ष, चाकू से वार कर युवक की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

    21/10/2026
    Disclaimer
    Disclaimer

    Samachar Yug पर प्रकाशित समाचार और जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की जाती है। हम जानकारी की सत्यता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करते हैं, फिर भी किसी भी त्रुटि या अपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक स्रोत से पुष्टि अवश्य करें।

    About Us

    Owner: Poonam Kant

    Editor: Prakash Kant

    Mobile: 9179992749

    Email: samacharyug13@gmail.com

    Address: Sumitra Sadan, Sadakpara, Korba-Champa Road, Uchchbhitthi, Champa, Chhattisgarh - 495671

    post calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 SAMACHAR YUG. Designed by Nimble Technology .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.