Close Menu
Samachar YugSamachar Yug

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत से गांव में मचा हड़कंप

    04/10/2026

    जोन स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण के साथ गणित मेले का आयोजन

    03/10/2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    01/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samachar YugSamachar Yug
    Sunday, October 4
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Samachar YugSamachar Yug
    Home»छत्तीसगढ़»पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत से गांव में मचा हड़कंप
    छत्तीसगढ़

    पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत से गांव में मचा हड़कंप

    Prakash KantBy Prakash Kant04/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उच्चभिठ्ठी में मारपीट के दौरान लोचन प्रसाद यादव की मौत, पुत्र घायल; पुलिस जांच में जुटी

     

    आरोपी – राजकिरण यादव ऊर्फ मेकरू 

    चांपा। चाम्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उच्चभिठ्ठी में पारिवारिक विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग लोचन प्रसाद यादव की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मृतक – लोचन प्रसाद यादव 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान लोचन प्रसाद यादव की मौत होने तथा उनके पुत्र रमेश के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले से जुड़े लोगों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    जांच के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ-

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए अपने कब्जे में लिया गया है। पुलिस घटना के प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि विवाद की वास्तविक वजह और घटना के क्रम का पता लगाया जा सके।

    मौत के वास्तविक कारण का जांच के बाद होगा खुलासा-

    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई और मारपीट में किसकी क्या भूमिका रही। मौत का वास्तविक कारण, घटना की परिस्थितियां तथा मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    घटना के बाद से गांव में तनाव और चर्चा का माहौल है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Prakash Kant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Prakash Kant

    Related Posts

    जोन स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण के साथ गणित मेले का आयोजन

    03/10/2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    01/10/2026

    मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का संकल्प: कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने किया देहदान का ऐलान

    01/10/2026

    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह एवं आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

    01/10/2026

    कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर गड्ढों का आतंक, उच्चभिट्ठी के पास राहगीरों की जान जोखिम में, आज सुबह भारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया

    29/09/2026

    प्राथमिक शाला उच्चभिट्ठी के शिक्षिका श्रीमती सुषमा बिंझवार और कामिनी नायक को मिला राज्य अलंकरण

    29/09/2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत से गांव में मचा हड़कंप

    By Prakash Kant04/10/2026

    उच्चभिठ्ठी में मारपीट के दौरान लोचन प्रसाद यादव की मौत, पुत्र घायल; पुलिस जांच में…

    जोन स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण के साथ गणित मेले का आयोजन

    03/10/2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    01/10/2026

    मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का संकल्प: कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने किया देहदान का ऐलान

    01/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत से गांव में मचा हड़कंप

    04/10/2026

    जोन स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण के साथ गणित मेले का आयोजन

    03/10/2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    01/10/2026

    मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का संकल्प: कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने किया देहदान का ऐलान

    01/10/2026
    Disclaimer
    Disclaimer

    Samachar Yug पर प्रकाशित समाचार और जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की जाती है। हम जानकारी की सत्यता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करते हैं, फिर भी किसी भी त्रुटि या अपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक स्रोत से पुष्टि अवश्य करें।

    About Us

    Owner: Poonam Kant

    Editor: Prakash Kant

    Mobile: 9179992749

    Email: samacharyug13@gmail.com

    Address: Sumitra Sadan, Sadakpara, Korba-Champa Road, Uchchbhitthi, Champa, Chhattisgarh - 495671

    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 SAMACHAR YUG. Designed by Nimble Technology .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.