Close Menu
Samachar YugSamachar Yug

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विजयादशमी पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने विधि-विधान से की शस्त्र पूजा

    20/10/2026

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तेज, जिले में 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य

    20/10/2026

    कोरबा पश्चिम के लाल मैदान में आज गूंजेगा रावण का अट्टहास, 120 फीट के विशाल पुतले का होगा दहन

    20/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samachar YugSamachar Yug
    Tuesday, October 20
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Samachar YugSamachar Yug
    Home»जांजगीर चाम्पा -»विजयादशमी पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने विधि-विधान से की शस्त्र पूजा
    जांजगीर चाम्पा -

    विजयादशमी पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने विधि-विधान से की शस्त्र पूजा

    Prakash KantBy Prakash Kant20/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     

    पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक बनी परंपरा

    जांजगीर-चांपा, 20 अक्टूबर 2026। विजयादशमी के पावन पर्व पर मंगलवार को जांजगीर स्थित पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने जिले में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की कामना की। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता की मंगलकामना की।

    पुलिस परंपरा और कर्तव्यनिष्ठा का किया निर्वहन

    पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजा कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार शस्त्रों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विजयादशमी पर शस्त्र पूजा की परंपरा शक्ति, साहस, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतीक मानी जाती है। यह परंपरा पुलिस बल के जनसेवा, नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प को भी प्रतिबिंबित करती है।

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित

    कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर डॉ. यूलैंडन यार्क, डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार पैकरा, डीएसपी अजाक सतरूपा तारम, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, एसडीओपी चांपा लौकेश बंसल, जिला सेनानी योगिता साहू तथा रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    चाम्पा थाना में भी हुई शस्त्र पूजा

    दशहरा पर्व के अवसर पर जिले के चाम्पा थाना में भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधि विधान से शस्त्र पूजा आयोजित की गई। चाम्पा थाना के थाना प्रभारी श्री कमलेश सेंडे एवं पुलिसकर्मियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर विभाग की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन किया।

    जनसुरक्षा और जनसेवा के संकल्प को दोहराया

    विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। इसी भावना के अनुरूप जांजगीर-चांपा पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जनहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    जांजगीर-चांपा पुलिस ने जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

    Prakash Kant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Prakash Kant

    Related Posts

    साइबर अपराध पर रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी से दो गिरफ्तार

    19/10/2026

    वायरल वीडियो में सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक की कथित नशे की हालत से उठे सवाल, सर्विस राइफल की सुरक्षा पर भी चिंता

    19/10/2026

    महिला हेल्पलाइन 181 और सखी सेंटर ने किया रेस्क्यू, पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने पति पर दर्ज की एफआईआर

    17/10/2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिवरीनारायण में किए भगवान नर-नारायण के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए किए प्रार्थना

    14/10/2026

    परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर संगीता पाण्डेय का मनाया गया जन्मदिन

    13/10/2026

    नारी सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! जांजगीर में महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    13/10/2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    विजयादशमी पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने विधि-विधान से की शस्त्र पूजा

    By Prakash Kant20/10/2026

    पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक बनी परंपरा जांजगीर-चांपा,…

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तेज, जिले में 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य

    20/10/2026

    कोरबा पश्चिम के लाल मैदान में आज गूंजेगा रावण का अट्टहास, 120 फीट के विशाल पुतले का होगा दहन

    20/10/2026

    साइबर अपराध पर रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी से दो गिरफ्तार

    19/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    विजयादशमी पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने विधि-विधान से की शस्त्र पूजा

    20/10/2026

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तेज, जिले में 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य

    20/10/2026

    कोरबा पश्चिम के लाल मैदान में आज गूंजेगा रावण का अट्टहास, 120 फीट के विशाल पुतले का होगा दहन

    20/10/2026

    साइबर अपराध पर रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी से दो गिरफ्तार

    19/10/2026
    Disclaimer
    Disclaimer

    Samachar Yug पर प्रकाशित समाचार और जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की जाती है। हम जानकारी की सत्यता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करते हैं, फिर भी किसी भी त्रुटि या अपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक स्रोत से पुष्टि अवश्य करें।

    About Us

    Owner: Poonam Kant

    Editor: Prakash Kant

    Mobile: 9179992749

    Email: samacharyug13@gmail.com

    Address: Sumitra Sadan, Sadakpara, Korba-Champa Road, Uchchbhitthi, Champa, Chhattisgarh - 495671

    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 SAMACHAR YUG. Designed by Nimble Technology .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.