Close Menu
Samachar YugSamachar Yug

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह, बम्हनीडीह में ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन

    29/10/2026

    सिवनी के शिवम रिफ्रिजरेशन दुकान में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    29/10/2026

    किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, मुलमुला पुलिस ने 70 पाव के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार

    22/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samachar YugSamachar Yug
    Sunday, November 8
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Samachar YugSamachar Yug
    Home»अन्य»मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग.
    अन्य

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग.

    Prakash KantBy Prakash Kant01/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 1 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) अब नवा रायपुर अटल नगर में अपना कैंपस स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज संस्थान की स्थापना के लिए लीज अनुबंध की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भूमि की रजिस्ट्री भी पूर्ण कर ली गई। इसके साथ ही नवा रायपुर में NMIMS की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक उच्च शिक्षा के लिए बड़े महानगरों की ओर न जाना पड़े तथा उन्हें अपने ही प्रदेश में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के समान अवसर मिलें, इस दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। NMIMS की स्थापना इसी संकल्प की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर प्रदेश की युवा शक्ति को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है।

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, आवास एवं पर्यावरण सचिव श्री अंकित आनंद तथा नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंदन कुमार उपस्थित थे।

    40 एकड़ में विकसित होगा अत्याधुनिक कैंपस

    नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-18 में लगभग 40 एकड़ भूमि पर NMIMS का आधुनिक कैंपस विकसित किया जाएगा। संस्थान का संचालन करने वाले श्री विले पार्ले केलवणी मंडल (SVKM) को यह भूमि 90 वर्षों की लीज पर प्रदान की गई है। राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा 21 जनवरी 2026 को संस्थान के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई थी। इसके बाद आवश्यक प्रक्रियाओं को तेजी से आगे बढ़ाते हुए आज लीज अनुबंध और भूमि रजिस्ट्री की महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

    संस्थान की स्थापना की संपूर्ण प्रक्रिया आगामी सात वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि प्रदेश के विद्यार्थियों को इसका लाभ इससे पहले ही मिलने लगेगा। दो से तीन वर्षों के भीतर पहला शैक्षणिक बैच प्रारंभ करने का लक्ष्य रखा गया है। संस्थान के पूर्ण रूप से विकसित होने पर यहां लगभग 10 हजार विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे।

    युवाओं के लिए खुलेंगे गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के नए द्वार

    NMIMS जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की स्थापना से छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं का विस्तार होगा। प्रदेश के युवाओं को प्रबंधन, कौशल विकास तथा आधुनिक एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा अपने ही राज्य में प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध होंगे।

    इससे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के लिए देश के बड़े महानगरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से भी विद्यार्थी अध्ययन के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे। इससे नवा रायपुर में विविधतापूर्ण और समृद्ध शैक्षणिक वातावरण विकसित होगा।

    शिक्षा के साथ रोजगार, कौशल और उद्यमिता को भी मिलेगी गति

    NMIMS की स्थापना का प्रभाव केवल उच्च शिक्षा तक सीमित नहीं रहेगा। संस्थान के माध्यम से प्रदेश में कौशल विकास, रोजगार, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में भी नए अवसर विकसित होंगे। विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय से उद्योगों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष मानव संसाधन तैयार करने में मदद मिलेगी।

    राष्ट्रीय स्तर के संस्थान की मौजूदगी से अकादमिक और औद्योगिक क्षेत्र के बीच सहयोग की संभावनाओं को भी विस्तार मिलेगा। विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, नवाचार और उद्यमिता से जुड़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे प्रदेश में विकसित हो रहे नए औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों के लिए कुशल युवाओं की उपलब्धता भी बढ़ेगी।

    नवा रायपुर की राष्ट्रीय स्तर के एजुकेशन हब के रूप में मजबूत होगी पहचान

    राज्य सरकार नवा रायपुर अटल नगर को आधुनिक अधोसंरचना और बेहतर कनेक्टिविटी से युक्त शहर के साथ ही एजुकेशन और नॉलेज हब के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। NMIMS जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का यहां स्थापित होना इस परिकल्पना को नई गति देगा।

    देश के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के आने से नवा रायपुर के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परिवेश का विस्तार होगा। इसके साथ ही शिक्षा से जुड़ी सहायक गतिविधियों, सेवाओं और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। इससे नवा रायपुर की पहचान देश के उभरते हुए प्रमुख शिक्षा केंद्रों में और मजबूत होगी।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की युवा-केंद्रित विकास नीति में शिक्षा, कौशल, नवाचार और रोजगार को एक-दूसरे से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। NMIMS की स्थापना इसी सोच को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लीज अनुबंध और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने के साथ छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आने वाले वर्षों में यह संस्थान न केवल प्रदेश के हजारों युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा, बल्कि नवा रायपुर को राष्ट्रीय स्तर के शिक्षा, कौशल और ज्ञान केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    Prakash Kant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Prakash Kant

    Related Posts

    विजयादशमी पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने विधि-विधान से की शस्त्र पूजा

    20/10/2026

    साइबर अपराध पर रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी से दो गिरफ्तार

    19/10/2026

    वायरल वीडियो में सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक की कथित नशे की हालत से उठे सवाल, सर्विस राइफल की सुरक्षा पर भी चिंता

    19/10/2026

    महिला हेल्पलाइन 181 और सखी सेंटर ने किया रेस्क्यू, पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने पति पर दर्ज की एफआईआर

    17/10/2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिवरीनारायण में किए भगवान नर-नारायण के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए किए प्रार्थना

    14/10/2026

    नारी सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! जांजगीर में महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    13/10/2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Don't Miss

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह, बम्हनीडीह में ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन

    By Prakash Kant29/10/2026

    जांजगीर-चांपा – इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत  दिनांक 28.10.2026 को शासकीय पूर्व…

    सिवनी के शिवम रिफ्रिजरेशन दुकान में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    29/10/2026

    किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, मुलमुला पुलिस ने 70 पाव के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार

    22/10/2026

    रावण दहन के बाद खूनी संघर्ष, चाकू से वार कर युवक की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

    21/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह, बम्हनीडीह में ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन

    29/10/2026

    सिवनी के शिवम रिफ्रिजरेशन दुकान में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    29/10/2026

    किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, मुलमुला पुलिस ने 70 पाव के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार

    22/10/2026

    रावण दहन के बाद खूनी संघर्ष, चाकू से वार कर युवक की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

    21/10/2026
    Disclaimer
    Disclaimer

    Samachar Yug पर प्रकाशित समाचार और जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की जाती है। हम जानकारी की सत्यता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करते हैं, फिर भी किसी भी त्रुटि या अपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक स्रोत से पुष्टि अवश्य करें।

    About Us

    Owner: Poonam Kant

    Editor: Prakash Kant

    Mobile: 9179992749

    Email: samacharyug13@gmail.com

    Address: Sumitra Sadan, Sadakpara, Korba-Champa Road, Uchchbhitthi, Champa, Chhattisgarh - 495671

    post calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 SAMACHAR YUG. Designed by Nimble Technology .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.