आकस्मिक मृत्यु के तीन प्रकरणों में कलेक्टर ने स्वीकृत किए 12 लाख रुपए; प्रभावित परिवारों को मिलेगी चार-चार लाख की आर्थिक सहायता
जांजगीर-चांपा। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की पहल की है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत तीनों प्रकरणों में चार-चार लाख रुपए, कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
यह सहायता राशि तहसील बलौदा अंतर्गत ग्राम महुदा (ब) में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान गंवाने वाले रामभरोस पटेल, तुलसी राम एवं नरेश कुमार खैरवार के निकटतम वारिसों को प्रदान की जाएगी।
प्रशासन द्वारा स्वीकृत सहायता के तहत रामभरोस पटेल की पत्नी श्रीमती अंजू पटेल, तुलसी राम की पत्नी श्रीमती दुलार बाई तथा नरेश कुमार खैरवार के पिता श्री रामू खैरवार को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को राहत
आकाशीय बिजली जैसी प्राकृतिक आपदा में परिवार के सदस्य को खोने वाले परिजनों के लिए यह आर्थिक सहायता तत्काल राहत का माध्यम बनेगी। जिला प्रशासन द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत पात्रता के अनुसार सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
तीनों प्रकरणों में कुल 12 लाख रुपए की सहायता स्वीकृति से प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने आपदा से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में यह कदम उठाया है।


