Close Menu
Samachar YugSamachar Yug

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    SIR के बाद BLO फिर पहुंचेंगे मतदाताओं के घर

    05/10/2026

    न्योता भोज में बच्चों के साथ बांटी खुशियां, प्रधान पाठक ने मनाया अपने पुत्री का जन्मदिन

    05/10/2026

    पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत से गांव में मचा हड़कंप

    04/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samachar YugSamachar Yug
    Monday, October 5
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Samachar YugSamachar Yug
    Home»छत्तीसगढ़»न्योता भोज में बच्चों के साथ बांटी खुशियां, प्रधान पाठक ने मनाया अपने पुत्री का जन्मदिन
    छत्तीसगढ़

    न्योता भोज में बच्चों के साथ बांटी खुशियां, प्रधान पाठक ने मनाया अपने पुत्री का जन्मदिन

    Prakash KantBy Prakash Kant05/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    oplus_4194304
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अमरुवा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमरुवा में प्रधान पाठक श्री सुरेश कुमार पाण्डेय एवं उनके परिवार द्वारा उनकी छोटी पुत्री कु. सिमोन पाण्डेय (नैंसी) के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की।

    कार्यक्रम में स्थानीय शिकायत समिति की अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश महिला कार्यसमिति की सदस्य श्रीमती संगीता पाण्डेय, एच. निशा खान केंद्र प्रशासक सखी वन स्टाफ सेंटर जांजगीर महिला बाल विकास विभाग,श्रीमती पुष्पा अनिश सिंह जी पार्षद वार्ड नंबर- 22 चाम्पा, पूनम राय जिला आईटीसी प्रभारी चाम्पा, श्रीमती सरस्वती सोनी सखी osc परामर्शदाता,श्रीमती अंजलि बंदे सखी osc पैरालीगल /अधिवक्ता, सुधीर शर्मा वरिष्ठ पत्रकार विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

    इसी अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला अमरुवा के प्रधान पाठक श्री सम्पत लाल रत्नाकर के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ द्वारा श्री रत्नाकर को पुष्पगुच्छ भेंट कर शाल, श्रीफल एवं उपहार प्रदान किए गए तथा उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

    विदाई समारोह में शिक्षकों ने श्री रत्नाकर के कर्तव्यनिष्ठ एवं कर्मठ प्रधान पाठक के रूप में किए गए सेवाकार्यों को स्मरण किया। विद्यालय में लगभग 29 वर्षों की सेवा के दौरान उनका शिक्षकों एवं स्टाफ के साथ आत्मीय संबंध और मित्रवत व्यवहार रहा, जिसके चलते विदाई का क्षण भावुक हो उठा। सहकर्मियों की आंखें नम हो गईं और सभी ने उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि न्योता भोज जैसी पहल बच्चों के साथ खुशियां साझा करने के साथ-साथ विद्यालय और समाज के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करती है, वहीं सेवानिवृत्ति समारोह एक कर्मठ शिक्षक के दीर्घ सेवाकाल के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है।

    कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ।

    होनहार बच्चों का हुआ सम्मान –

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कि छात्रा कु. छवि यादव का चयन राष्ट्रीय साधन -सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS)2026 में होने पर उनका सम्मान भी किया गया एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कु. काव्या गबेल, आकांशा केवट, रणवीर सिंह मन्नेवार एवं संध्या यादव का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

    शाला परिवार से प्रधान पाठक श्री सुरेश कुमार पाण्डेय, प्रदीप केशरवानी, अंजनी पटेल, केदारनाथ देवांगन, श्रीमती रजनी डहरिया, शंकर बरेठ और बलराम बरेठ का अमूल्य सहयोग रहा।

    Prakash Kant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Prakash Kant

    Related Posts

    SIR के बाद BLO फिर पहुंचेंगे मतदाताओं के घर

    05/10/2026

    पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत से गांव में मचा हड़कंप

    04/10/2026

    जोन स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण के साथ गणित मेले का आयोजन

    03/10/2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    01/10/2026

    मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का संकल्प: कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने किया देहदान का ऐलान

    01/10/2026

    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह एवं आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

    01/10/2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    SIR के बाद BLO फिर पहुंचेंगे मतदाताओं के घर

    By Prakash Kant05/10/2026

    सांकेतिक छायाचित्र अनुपस्थित और स्थानांतरित मतदाताओं की होगी दोबारा जांच, सूची के सत्यापन से स्थिति…

    न्योता भोज में बच्चों के साथ बांटी खुशियां, प्रधान पाठक ने मनाया अपने पुत्री का जन्मदिन

    05/10/2026

    पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत से गांव में मचा हड़कंप

    04/10/2026

    जोन स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण के साथ गणित मेले का आयोजन

    03/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    SIR के बाद BLO फिर पहुंचेंगे मतदाताओं के घर

    05/10/2026

    न्योता भोज में बच्चों के साथ बांटी खुशियां, प्रधान पाठक ने मनाया अपने पुत्री का जन्मदिन

    05/10/2026

    पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत से गांव में मचा हड़कंप

    04/10/2026

    जोन स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण के साथ गणित मेले का आयोजन

    03/10/2026
    Disclaimer
    Disclaimer

    Samachar Yug पर प्रकाशित समाचार और जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की जाती है। हम जानकारी की सत्यता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करते हैं, फिर भी किसी भी त्रुटि या अपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक स्रोत से पुष्टि अवश्य करें।

    About Us

    Owner: Poonam Kant

    Editor: Prakash Kant

    Mobile: 9179992749

    Email: samacharyug13@gmail.com

    Address: Sumitra Sadan, Sadakpara, Korba-Champa Road, Uchchbhitthi, Champa, Chhattisgarh - 495671

    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 SAMACHAR YUG. Designed by Nimble Technology .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.