पामगढ़ – राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2026 के अवसर पर विकास खण्ड पामगढ़ से मनमोहन अनंत, उमा वर्मा,नंदनी कश्यप को उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए शिक्षादूत पुरस्कार से अलंकृत होने पर सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन पामगढ़ के द्वारा साल, बुके, नारियल और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें शिक्षक के रूप में स्कूल प्रबंधन व शाला विकास , कोरोना काल जैसे महामारी के समय मोहल्ला क्लास,बच्चों में बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान, सहयोगात्मक भावनाओं एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया l
उन्होंने कहा कि यह सम्मान संपूर्ण शाला परिवार बच्चों एवं समुदाय के सामूहिक प्रयासों को समर्पित हैl
इस अवसर पर प्रमुख रूप से फेडरेशन पामगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार मधुकर और पदाधिकारी के रूप में धनसहाय लहरे, रामनारायण कश्यप, यशवंत कश्यप, प्रवचन खूंटे, संजय महिपाल, कुंजल सिंह कंवर, योगेश्वर साहू, दादूराम बघेल, सुखसागर सियतोण्डे, पिताम्बर लहरे आदि उपस्थित रहे।


