Close Menu
Samachar YugSamachar Yug

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह, बम्हनीडीह में ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन

    29/10/2026

    सिवनी के शिवम रिफ्रिजरेशन दुकान में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    29/10/2026

    किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, मुलमुला पुलिस ने 70 पाव के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार

    22/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samachar YugSamachar Yug
    Friday, November 6
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Samachar YugSamachar Yug
    Home»अन्य»कुरूद की ग्राम पंचायतों में योजनाओं और विकास कार्यों का आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने किया निरीक्षण.
    अन्य

    कुरूद की ग्राम पंचायतों में योजनाओं और विकास कार्यों का आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने किया निरीक्षण.

    Prakash KantBy Prakash Kant05/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 05 सितंबर 2026/ विकसित भारत-जी राम जी के आयुक्त एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-(ग्रामीण) के संचालक श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने धमतरी जिले के विकासखंड कुरूद की विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत धूमा में बालिका शौचालय निर्माण, अमृत सरोवर एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम पंचायत चरमुड़िया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

    *बालिका शौचालय निर्माण एवं श्रमिकों से की चर्चा*

    ग्राम पंचायत धूमा में बालिका शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए आयुक्त श्री सिन्हा ने कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत की तथा उन्हें मजदूरी भुगतान की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रमिकों के मजदूरी भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत में निर्मित अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सरोवर से स्व-सहायता समूह द्वारा किए जा रहे मछली पालन की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने समूह की आयवर्धक गतिविधियों, आजीविका के साधनों और कार्यों की प्रगति के संबंध में सदस्यों से चर्चा की तथा ग्रामीण आजीविका से जुड़े कार्यों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

    *क्यू आर कोड स्कैन कर देखी ग्राम पंचायत में हुए कार्यों की जानकारी*

    आयुक्त श्री सिन्हा ने ग्राम पंचायत भवन में क्यू आर कोड स्कैन कर पंचायत में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी का अवलोकन किया। उन्होंने क्लार्ट ऐप एवं युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से प्रस्तावित एवं स्वीकृत कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक से ली। उन्होंने पंचायत स्तर पर योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, समयबद्ध प्रगति तथा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    *चरमुड़िया आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण*

    भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री सिन्हा ने ग्राम पंचायत चरमुड़िया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, उपलब्ध सुविधाओं एवं संचालन की स्थिति की जानकारी ली तथा बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया।

    *कार्ययोजना में स्थानीय जरूरतों को मिले प्राथमिकता*

    भ्रमण के अंत में जनपद पंचायत कुरूद कार्यालय में कार्यक्रम अधिकारियों एवं तकनीकी सहायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना तैयार करने, कार्यों को Secure एवं युक्तधारा पोर्टल में शामिल करने तथा स्वीकृति की प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की गई।

    आयुक्त श्री सिन्हा ने विकसित भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत बारिश के दौरान तथा बारिश के बाद प्राथमिकता के आधार पर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों एवं ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यों का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना केवल औपचारिकता न होकर स्थानीय जरूरतों के अनुरूप उपयोगी, टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण परिसंपत्तियों के निर्माण का आधार बने। उन्होंने कार्यों की समयबद्ध स्वीकृति, गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में ग्राम पंचायतों में युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से कार्यों की स्वीकृति एवं प्रगति की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने अधिकारियों एवं तकनीकी सहायकों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों का अधिकतम लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

    Prakash Kant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Prakash Kant

    Related Posts

    विजयादशमी पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने विधि-विधान से की शस्त्र पूजा

    20/10/2026

    साइबर अपराध पर रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी से दो गिरफ्तार

    19/10/2026

    वायरल वीडियो में सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक की कथित नशे की हालत से उठे सवाल, सर्विस राइफल की सुरक्षा पर भी चिंता

    19/10/2026

    महिला हेल्पलाइन 181 और सखी सेंटर ने किया रेस्क्यू, पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने पति पर दर्ज की एफआईआर

    17/10/2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिवरीनारायण में किए भगवान नर-नारायण के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए किए प्रार्थना

    14/10/2026

    नारी सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! जांजगीर में महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    13/10/2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Don't Miss

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह, बम्हनीडीह में ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन

    By Prakash Kant29/10/2026

    जांजगीर-चांपा – इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत  दिनांक 28.10.2026 को शासकीय पूर्व…

    सिवनी के शिवम रिफ्रिजरेशन दुकान में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    29/10/2026

    किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, मुलमुला पुलिस ने 70 पाव के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार

    22/10/2026

    रावण दहन के बाद खूनी संघर्ष, चाकू से वार कर युवक की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

    21/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह, बम्हनीडीह में ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन

    29/10/2026

    सिवनी के शिवम रिफ्रिजरेशन दुकान में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    29/10/2026

    किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, मुलमुला पुलिस ने 70 पाव के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार

    22/10/2026

    रावण दहन के बाद खूनी संघर्ष, चाकू से वार कर युवक की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

    21/10/2026
    Disclaimer
    Disclaimer

    Samachar Yug पर प्रकाशित समाचार और जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की जाती है। हम जानकारी की सत्यता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करते हैं, फिर भी किसी भी त्रुटि या अपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक स्रोत से पुष्टि अवश्य करें।

    About Us

    Owner: Poonam Kant

    Editor: Prakash Kant

    Mobile: 9179992749

    Email: samacharyug13@gmail.com

    Address: Sumitra Sadan, Sadakpara, Korba-Champa Road, Uchchbhitthi, Champa, Chhattisgarh - 495671

    post calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 SAMACHAR YUG. Designed by Nimble Technology .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.