Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Prakash Kant
Sanatan Faith: जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी, कहा- ‘सनातन की आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए’
Sanatan Faith: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की और गर्भगृह में लाला के दर्शन किए। इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और विपक्षियों पर भी निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि करीब 5200 वर्ष पहले भगवान श्रीकृष्ण ने इसी पवित्र स्थल पर प्रकट होकर धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि भारत पर कई आक्रमण हुए और अलग-अलग लोगों ने अपनी आस्था थोपने का प्रयास किया, लेकिन सनातन की आस्था को कोई…
Punjab SIR: राघव चड्ढा के बाद धर्मवीर गांधी का SIR विवाद, वोटर लिस्ट को लेकर सांसद ने जताई चिंता
पंजाब SIR: पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के नाम के ड्राफ्ट मतदाता सूची से गायब होने के बाद अब पटियाला के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने भी अपने और परिवार के नाम को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सांसद धर्मवीर गांधी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज हैं। धर्मवीर गांधी ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि मुद्दा केवल उनकी वोट का नहीं है, बल्कि पंजाब SIR की पूरी प्रक्रिया…
दिल्ली दौरे से लौटते ही CM Sai’ ने दी खुशखबरी, ‘कैच द रेन’ में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन
CM Sai’ रायपुर। दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जल संरक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य ने ‘कैच द रेन’ अभियान और जल संचय में जनभागीदारी के जरिए उल्लेखनीय काम किया है और इस मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। मुख्यमंत्री साय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित जल सुरक्षा शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के जल संरक्षण से जुड़े प्रयासों और जनभागीदारी आधारित मॉडल को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय मंच पर…
CG NEWS : नाबालिग की मौत पर बढ़ा विवाद’ परिजनों ने जताई आशंका, दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग
CG NEWS : अंबिकापुर/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक आदिवासी नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद परिजनों और समाज के लोगों में आक्रोश है। किशोरी का शव भटगांव थाना क्षेत्र में एक कमरे के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला था। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, परिजनों ने किशोरी की मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन और समाज के लोग शव लेकर अंबिकापुर स्थित आईजी कार्यालय…
CG NEWS : शिक्षा के मंदिर में शराब पीते दिखे शिक्षक’ वीडियो वायरल होते ही विभाग में मचा हड़कंप
CG NEWS : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से स्कूल परिसर में अनुशासनहीनता का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिले के ग्राम कमारपारा स्थित प्राथमिक स्कूल में पदस्थ एक सहायक शिक्षक का कथित तौर पर कक्षा के अंदर महुआ शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज नोटिस) जारी किया है। शिक्षक से निर्धारित समय के भीतर मामले…
CG NEWS : वायरल वीडियो से मचा बवाल’ रायपुर महापौर को लेकर अपशब्दों के मामले में FIR दर्ज
CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क पर जलभराव को लेकर नाराज एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने लालपुर फलमंडी के पास सड़क पर भरे पानी और नगर निगम की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान वीडियो में रायपुर की महापौर मीनल चौबे के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो…
IndiGo aircraft collides with pole at Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो विमान
जम्मू-कश्मीर: IndiGo aircraft collides with pole at Srinagar Airport: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। नवी मुंबई से यात्रियों को लेकर श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकरा गई। घटना के समय विमान में यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। हालांकि, राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकराया विमान एयरपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। सुबह करीब 9:02 बजे बे नंबर 06 पर विमान…
Smriti Mandhana: 124 रन ठोककर इतिहास रचने वाली स्मृति मंधाना ने खोला राज, कहा- ‘रिकॉर्ड का नहीं था ध्यान’
Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला टी20 एशिया कप 2026 में हांगकांग चाइना के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। मंधाना ने महज 81 गेंदों में 124 रन बनाए और अपनी इस पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने मुकाबला 137 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। 124 रनों की पारी खेलकर रचा इतिहास हांगकांग चाइना के खिलाफ मुकाबले में स्मृति मंधाना ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाए। इस पारी के साथ उन्होंने महिला…
Kalki 2898 AD: फिल्म में काम करने का सपना पड़ सकता है भारी! ‘कल्कि 2898 AD’ के नाम पर हो रही ठगी
Kalki 2898 AD: प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ को लेकर एक जरूरी खबर सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने फैंस और कलाकारों को फर्जी कास्टिंग कॉल से सावधान रहने की सलाह दी है। प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर स्पष्ट किया है कि उनकी ओर से किसी थर्ड-पार्टी एजेंसी या व्यक्ति को ऑडिशन और कास्टिंग के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। ‘कल्कि 2898 AD’ के नाम पर फर्जी कास्टिंग कॉल डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ अपनी रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में रही…
Xiaomi Pad 9 Pro Max: 13.3-इंच डिस्प्ले और Xring O3 चिपसेट के साथ 7 सितंबर को होगा लॉन्च
Xiaomi Pad 9 Pro Max— शाओमी ने अपने नए फ्लैगशिप टैबलेट Xiaomi Pad 9 Pro Max के लॉन्च की तारीख तय कर दी है। कंपनी इसे 7 सितंबर 2026 को चीन में आयोजित एक इवेंट के दौरान आधिकारिक तौर पर पेश करेगी। कंपनी का दावा है कि बड़े डिस्प्ले और इन-हाउस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह डिवाइस पर्सनल कंप्यूटर (PC) के विकल्प के रूप में काम कर सकता है। Xiaomi Pad 9 Pro Max: 13.3-इंच डिस्प्ले और Xring O3 चिपसेट के साथ 7 सितंबर को होगा लॉन्च डेस्कटॉप परफॉरमेंस और Xring O3 प्रोसेसर कंपनी ने लॉन्च से पहले टैबलेट…

