Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Prakash Kant
शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र.
रायपुर 4 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पत्र में अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए बचपन के संघर्ष, उस दौर में शिक्षा प्राप्त करने की कठिनाइयों और आज शिक्षा के क्षेत्र में आए व्यापक बदलाव का भावपूर्ण उल्लेख किया है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया है कि वे प्रत्येक बच्चे के भीतर छिपी संभावनाओं को पहचानें और विशेष रूप से उन बच्चों का हाथ थामें, जो अभाव, संकोच…
रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण.
रायपुर, 4 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़ शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और बेहतर नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने शुक्रवार को शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित…
CG Crime News : शराब को लेकर हुआ विवाद बना खूनी वारदात, पति ने पत्नी को हथौड़े से किया लहूलुहान
CG Crime News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से घरेलू हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब पीने से मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि नशे में धुत पति ने पत्नी से विवाद के बाद उसके सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसमुंडी की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच…
Nepal floods: नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। त्रिशूली-3 ‘ए’ जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे दो मजदूरों को 9 दिन बाद जिंदा बाहर निकाल लिया गया। नेपाली सेना ने बताया कि शुक्रवार सुबह सुरंग के भीतर से किसी व्यक्ति की आवाज सुनाई देने का संकेत मिला, जिसके बाद बचाव अभियान तेज किया गया। बचाए गए मजदूरों की पहचान संजय साह और कबीर महर्जन के रूप में हुई है। संजय साह नेपाल के सप्तरी के रहने वाले हैं और त्रिशूली हाइड्रोपावर में मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर काम करते थे।…
Sanatan Faith: जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी, कहा- ‘सनातन की आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए’
Sanatan Faith: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की और गर्भगृह में लाला के दर्शन किए। इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और विपक्षियों पर भी निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि करीब 5200 वर्ष पहले भगवान श्रीकृष्ण ने इसी पवित्र स्थल पर प्रकट होकर धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि भारत पर कई आक्रमण हुए और अलग-अलग लोगों ने अपनी आस्था थोपने का प्रयास किया, लेकिन सनातन की आस्था को कोई…
Punjab SIR: राघव चड्ढा के बाद धर्मवीर गांधी का SIR विवाद, वोटर लिस्ट को लेकर सांसद ने जताई चिंता
पंजाब SIR: पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के नाम के ड्राफ्ट मतदाता सूची से गायब होने के बाद अब पटियाला के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने भी अपने और परिवार के नाम को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सांसद धर्मवीर गांधी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज हैं। धर्मवीर गांधी ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि मुद्दा केवल उनकी वोट का नहीं है, बल्कि पंजाब SIR की पूरी प्रक्रिया…
दिल्ली दौरे से लौटते ही CM Sai’ ने दी खुशखबरी, ‘कैच द रेन’ में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन
CM Sai’ रायपुर। दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जल संरक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य ने ‘कैच द रेन’ अभियान और जल संचय में जनभागीदारी के जरिए उल्लेखनीय काम किया है और इस मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। मुख्यमंत्री साय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित जल सुरक्षा शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के जल संरक्षण से जुड़े प्रयासों और जनभागीदारी आधारित मॉडल को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय मंच पर…
CG NEWS : नाबालिग की मौत पर बढ़ा विवाद’ परिजनों ने जताई आशंका, दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग
CG NEWS : अंबिकापुर/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक आदिवासी नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद परिजनों और समाज के लोगों में आक्रोश है। किशोरी का शव भटगांव थाना क्षेत्र में एक कमरे के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला था। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, परिजनों ने किशोरी की मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन और समाज के लोग शव लेकर अंबिकापुर स्थित आईजी कार्यालय…
CG NEWS : शिक्षा के मंदिर में शराब पीते दिखे शिक्षक’ वीडियो वायरल होते ही विभाग में मचा हड़कंप
CG NEWS : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से स्कूल परिसर में अनुशासनहीनता का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिले के ग्राम कमारपारा स्थित प्राथमिक स्कूल में पदस्थ एक सहायक शिक्षक का कथित तौर पर कक्षा के अंदर महुआ शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज नोटिस) जारी किया है। शिक्षक से निर्धारित समय के भीतर मामले…
CG NEWS : वायरल वीडियो से मचा बवाल’ रायपुर महापौर को लेकर अपशब्दों के मामले में FIR दर्ज
CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क पर जलभराव को लेकर नाराज एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने लालपुर फलमंडी के पास सड़क पर भरे पानी और नगर निगम की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान वीडियो में रायपुर की महापौर मीनल चौबे के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो…

