Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Prakash Kant
राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात.
रायपुर, 01 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से भेंट कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा और राष्ट्रपति महोदया के साथ हुए आत्मीय संवाद के अनुभव सुनाए। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को इस विशेष अवसर के लिए बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में गौरव की बात है। प्रदेश के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ का…
छत्तीसगढ़ High Court’ नए चीफ जस्टिस की तैयारी, न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र को जिम्मेदारी देने की सिफारिश
High Court’ रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह सिफारिश 6 अगस्त 2026 को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में की गई। हालांकि, अभी इसे नियुक्ति नहीं माना जाएगा, क्योंकि अंतिम नियुक्ति के लिए निर्धारित संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होना बाकी है। वर्तमान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा होंगे सेवानिवृत्त छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके कार्यकाल की समाप्ति…
CG BREAKING : सिमगा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा टला’ गाय को बचाते समय बेकाबू हुई कार, अध्यक्ष बाल-बाल बचीं
CG BREAKING : रायपुर। रायपुर से जांजगीर-चांपा लौट रही जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर सत्यलता मिरी की कार सोमवार सुबह सिमगा के पास नेशनल हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर गाय आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहत की बात यह है कि हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष सुरक्षित हैं और किसी तरह की गंभीर चोट की सूचना नहीं है। अचानक सड़क पर आ गई गाय मिली जानकारी के अनुसार, सत्यलता मिरी…
CG BREAKING : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला’ CGPSC भर्ती घोटाले के दो आरोपियों को जमानत, आरती वासनिक-ललित गनवीर को राहत
CG BREAKING : रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती परीक्षा से जुड़े बहुचर्चित कथित घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर को बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने दोनों आरोपियों को नियमित जमानत दे दी है। यह आदेश जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने सुनाया। दोनों लंबे समय से न्यायिक हिरासत में थे। एक साल से ज्यादा समय से जेल में थीं आरती वासनिक मामले में आरती वासनिक की गिरफ्तारी के बाद से वह एक साल से अधिक समय जेल…
Nepal Flood News : दिल दहला देने वाली तस्वीर, एक कमरे से मिलीं 21 लाशें’ मां की गोद से चिपकी मिली मासूम बच्ची
Nepal Flood News : नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने तबाही की ऐसी तस्वीरें सामने ला दी हैं, जिन्हें देखकर हर किसी का दिल दहल जाए। नुवाकोट जिले के बेत्रावती गांव में बाढ़ और मलबे की चपेट में आए एक मकान से 23 शव बरामद किए गए हैं। इनमें 21 शव एक ही कमरे के अंदर मिले, जबकि दो शव घर के बाहर से बरामद किए गए। सबसे दर्दनाक दृश्य उस समय सामने आया, जब बचाव दल को एक महिला का शव एक मासूम बच्ची को अपनी बाहों में कसकर पकड़े हुए मिला। पुलिस को आशंका है कि दोनों मां-बेटी…
शहबाज शरीफ के सामने PM मोदी का कड़ा वार, आतंकियों के साथ पूरे नेटवर्क को खत्म करने पर दिया जोर
PM मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में PM मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर बेहद सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद किसी भी देश के लिए रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता और इससे निपटने के लिए आतंकियों के साथ-साथ उनके पूरे नेटवर्क को खत्म करना जरूरी है। आतंकवाद का पूरा नेटवर्क खत्म करने पर जोर PM मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई केवल आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।…
Marnus Labuschagne: खराब फॉर्म का भुगता खामियाजा, मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं मिली जगह
Marnus Labuschagne: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। टीम में कई बड़े नाम शामिल हैं, जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं, मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की टीम में वापसी हुई है। लाबुशेन लंबे समय से बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में वह तीन मैचों में सिर्फ 24 रन बना सके थे। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं…
CG News : खाकी टेप में लिपटे थे गांजे के पैकेट, ट्रक के सीक्रेट चेंबर से निकली 2.23 करोड़ की खेप’ आरोपी गिरफ्तार
CG NEWS : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। चिल्फी बॉर्डर पर पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक की तलाशी के दौरान उसके अंदर बनाए गए गुप्त चेंबर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। जब्त गांजे का वजन 4 क्विंटल से अधिक बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त चेंबर में छिपाकर रखा था गांजा पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने गांजे…
Kareena Kapoor: करीना कपूर ने कपूर परिवार को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं- ‘मैं उनसे अलग हूं’
Kareena Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दायरा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान करीना ने अपने किरदार से लेकर कपूर परिवार के साथ अपने जुड़ाव तक कई बातें साझा कीं। उन्होंने साफ कहा कि वह कपूर परिवार का हिस्सा होने के बावजूद खुद को परिवार के बाकी सदस्यों से अलग मानती हैं। ‘दायरा’ में पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी करीना करीना कपूर फिल्म ‘दायरा’ में एक संवेदनशील और आकर्षक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले वह फिल्म ‘तलाश’ में भी पुलिस अधिकारी का…
PM Modi’s appeal: भारत की 7.8% GDP ग्रोथ से गदगद पीएम मोदी, विदेश यात्रा और सोने की खरीदारी को लेकर दी सलाह
PM Modi’s appeal: भारत की अर्थव्यवस्था ने अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की मजबूत GDP ग्रोथ दर्ज की है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध, सप्लाई चेन में बाधा और आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि 7.8 प्रतिशत की विकास दर देशवासियों के संकल्प और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इसे भारत की सामूहिक शक्ति…

