Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Prakash Kant
CGSSB Exam Calendar 2027 : छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर’ कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया 2027 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर
CGSSB Exam Calendar 2027 : रायपुर।’ छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने वर्ष 2027 के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। नए कैलेंडर में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के साथ विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं और शिक्षक पात्रता से जुड़ी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की संभावित तिथियां तय की गई हैं। इसमें TET और SET जैसी प्रमुख परीक्षाएं भी शामिल हैं। वार्षिक कैलेंडर जारी होने से प्रदेश के प्रतियोगी छात्रों को पूरे साल की तैयारी की रणनीति बनाने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है। UPSC की तर्ज पर वार्षिक परीक्षा कैलेंडर कर्मचारी चयन मंडल द्वारा वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने की व्यवस्था…
CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट’ अगले 24 घंटे झमाझम बरसेंगे बादल, रहें सावधान
CG Weather Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से प्रदेश के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचने और छतरी या रेनकोट साथ रखने की सलाह दी गई है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका मौसम विभाग के अनुसार…
02 September 2026 Rashifal : भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
मेष आज आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में किसी जरूरी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप आसानी से संभाल लेंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। पैसों को लेकर दिन ठीक रहेगा लेकिन बेवजह की शॉपिंग से बचें। सेहत सामान्य रहेगी। वृषभ आज काम के बीच आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन बातचीत से मामला संभल जाएगा। पैसे उधार देने से आज बचना बेहतर रहेगा। खान-पान पर थोड़ा…
CG News : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रायपुर दौरा कल, सुबह AIIMS पहुंचकर दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
CG News : रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार, 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद वे सीधे एम्स रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन और काफिले की…
Vivo T5 5G Launch in India: 7,050mAh की दमदार बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कल होगा लॉन्च
Vivo T5 5G Launch— स्मार्टफोन ब्रांड वीवो अपनी लोकप्रिय टी-सीरीज का नया फोन Vivo T5 5G भारत में कल, 2 सितंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीज़र जारी कर फोन के मुख्य फीचर्स की पुष्टि कर दी है। इस नए हैंडसेट में 7,050mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा। Vivo T5 5G Launch in India: 7,050mAh की दमदार बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कल होगा लॉन्च कैमरा और परफॉरमेंस: 50MP OIS…
NISAR Satellite: 1.3 अरब डॉलर का NISAR मिशन फिर भी नेपाल में बाढ़ का संकेत नहीं पकड़ पाया? जानें पूरा मामला
NISAR Satellite: भारत और अमेरिका के संयुक्त मिशन NISAR सैटेलाइट को हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियर, भूस्खलन, जमीन में बदलाव और प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी के लिए बेहद अहम माना गया है। करीब 1.3 अरब डॉलर की लागत वाले इस मिशन से नेपाल में आई भीषण बाढ़ और उससे जुड़ी घटनाओं को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। नेपाल की त्रासदी के बीच क्यों चर्चा में आया NISAR? नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई भयावह बाढ़ से बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना ग्लेशियर टूटने और बर्फ, पानी, चट्टानों व मलबे के खिसकने जैसी…
IndiGo flight: गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, पायलट ने वापस मोड़ा विमान
IndiGo flight: गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। स्थिति को देखते हुए पायलटों ने विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ दिया और मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उड़ान भरने के कुछ देर बाद आई खराबी जानकारी के मुताबिक, इंडिगो फ्लाइट 6E 2102 ने मंगलवार सुबह करीब 9:16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ ही समय बाद विमान के…
वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका…..संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम.
रायपुर, 01 सितंबर 2026/संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, रायपुर में वर्ष 2026-27 में नवप्रवेशित छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम आज राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं का राज्यपाल ने सम्मान भी किया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने नवप्रवेशित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उनके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। यह अध्याय उन्हें केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि एक जागरूक, सशक्त और संवेदनशील नागरिक के रूप में तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग.
रायपुर, 1 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) अब नवा रायपुर अटल नगर में अपना कैंपस स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज संस्थान की स्थापना के लिए लीज अनुबंध की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भूमि की रजिस्ट्री भी पूर्ण कर ली गई। इसके साथ ही नवा रायपुर में…
CGPSC Main Exam 2025 Result : सरकारी नौकरी की दौड़ में अगला पड़ाव इंटरव्यू’ CGPSC मेंस के 608 अभ्यर्थी चयनित, 21 सितंबर से प्रक्रिया संभव
CGPSC Main Exam 2025 Result : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर कुल 608 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है। अब चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होना होगा। 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित CGPSC द्वारा जारी मुख्य परीक्षा परिणाम के अनुसार कुल 608 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पात्र पाया गया है। इन अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा में उनके…

