Close Menu
Samachar YugSamachar Yug

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : महिलाओं के साथ थिरके विधायक, VIDEO ने मचाई धूम’ CM साय ने बेलतरा महोत्सव के लिए घोषित किए 30 लाख

    07/09/2026

    BREAKING NEWS : दिल्ली बिल्डिंग हादसे पर बड़ा एक्शन’ मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    07/09/2026

    CG NEWS : धान खरीदी को लेकर बड़ा नियम’ बिना पंजीयन नहीं बेच पाएंगे किसान अपनी फसल

    07/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samachar YugSamachar Yug
    Monday, September 7
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राशिफ़ल
    • अन्य
    Samachar YugSamachar Yug
    Home»अन्य»रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण.
    अन्य

    रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण.

    Prakash KantBy Prakash Kant04/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 4 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़ शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और बेहतर नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने शुक्रवार को शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने दूध डेयरी ऑक्सीजोन से निरीक्षण की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने गोवर्धनपुर में केलो नदी पर निर्माणाधीन पुल, खर्राघाट स्थित केलो रिवर फ्रंट, नालंदा परिसर, एसईसीएल रोड मरीन ड्राइव, कयाघाट पुल, मिनी स्टेडियम स्थित स्केटिंग रिंग, कौहाकुंडा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, स्टेडियम और एफसीआई ऑक्सीजोन सहित विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

    *रायगढ़ के सुनियोजित विकास के लिए बड़े अधोसंरचनात्मक कार्यों को प्राथमिकता*

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, इंजीनियरों और निर्माण एजेंसियों के समन्वय से लगातार कार्य किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि शहर की अधोसंरचना को मजबूत करते हुए नागरिकों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना है। प्रत्येक परियोजना की गहन निगरानी की जा रही है, ताकि विकास कार्य तेजी के साथ उच्च गुणवत्ता में पूरे हों।

    उन्होंने कहा कि रायगढ़ औद्योगिक विकास के क्षेत्र में प्रदेश के महत्वपूर्ण शहरों में शामिल है। औद्योगिक गतिविधियों के अनुरूप शहर में जिस स्तर की अधोसंरचना विकसित होनी चाहिए थी, वह लंबे समय तक अपेक्षित गति से नहीं बन पाई। इसके चलते यातायात, भारी वाहनों के दबाव, दुर्घटनाओं, धूल और प्रदूषण जैसी समस्याएं सामने आती रही हैं। अब इन चुनौतियों के स्थायी समाधान के लिए सुनियोजित ढंग से बड़े अधोसंरचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

    *रिंग रोड परियोजना से यातायात व्यवस्था होगी सुगम*

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने रिंग रोड परियोजना को रायगढ़ के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। घरघोड़ा रोड से झारसुगुड़ा रोड को जोड़ने के लिए प्रथम चरण में कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में रायगढ़ से घरघोड़ा तक सड़क को फोरलेन करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

    *हरित क्षेत्र और आधुनिक सार्वजनिक सुविधाओं पर भी जोर*

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में बेहतर सड़कों और पुलों के साथ-साथ हरित क्षेत्रों, खेल सुविधाओं, आधुनिक सार्वजनिक सुविधाओं और नागरिक अधोसंरचना के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। केलो रिवर फ्रंट, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन, नालंदा परिसर और खेल सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं शहर के स्वरूप को नया आयाम देंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले एक-दो वर्षों में रायगढ़ के विकास की तस्वीर जमीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगी।

    उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय से आने वाली बाधाओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी, इंजीनियर तथा संबंधित निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Prakash Kant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Prakash Kant

    Related Posts

    CG NEWS : महिलाओं के साथ थिरके विधायक, VIDEO ने मचाई धूम’ CM साय ने बेलतरा महोत्सव के लिए घोषित किए 30 लाख

    07/09/2026

    BREAKING NEWS : दिल्ली बिल्डिंग हादसे पर बड़ा एक्शन’ मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    07/09/2026

    CG NEWS : धान खरीदी को लेकर बड़ा नियम’ बिना पंजीयन नहीं बेच पाएंगे किसान अपनी फसल

    07/09/2026

    CG RTE Admission 2027 : छत्तीसगढ़ में बदला एडमिशन का टाइमटेबल, 6 महीने पहले पूरी होगी प्रक्रिया

    07/09/2026

    CG NEWS : सड़क पर दबंगई का आरोप’ ओवरटेक को लेकर भिड़े विधायक पुत्र और बस स्टाफ, मारपीट का वीडियो चर्चा में

    07/09/2026

    CG Weather Today: मानसून की रफ्तार धीमी, लेकिन अगले 72 घंटे में झमाझम बारिश के आसार

    07/09/2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Don't Miss

    CG NEWS : महिलाओं के साथ थिरके विधायक, VIDEO ने मचाई धूम’ CM साय ने बेलतरा महोत्सव के लिए घोषित किए 30 लाख

    By Prakash Kant07/09/2026

    CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा और तीजा पर्व की खुशियों के बीच…

    BREAKING NEWS : दिल्ली बिल्डिंग हादसे पर बड़ा एक्शन’ मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    07/09/2026

    CG NEWS : धान खरीदी को लेकर बड़ा नियम’ बिना पंजीयन नहीं बेच पाएंगे किसान अपनी फसल

    07/09/2026

    CG RTE Admission 2027 : छत्तीसगढ़ में बदला एडमिशन का टाइमटेबल, 6 महीने पहले पूरी होगी प्रक्रिया

    07/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    CG NEWS : महिलाओं के साथ थिरके विधायक, VIDEO ने मचाई धूम’ CM साय ने बेलतरा महोत्सव के लिए घोषित किए 30 लाख

    07/09/2026

    BREAKING NEWS : दिल्ली बिल्डिंग हादसे पर बड़ा एक्शन’ मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    07/09/2026

    CG NEWS : धान खरीदी को लेकर बड़ा नियम’ बिना पंजीयन नहीं बेच पाएंगे किसान अपनी फसल

    07/09/2026

    CG RTE Admission 2027 : छत्तीसगढ़ में बदला एडमिशन का टाइमटेबल, 6 महीने पहले पूरी होगी प्रक्रिया

    07/09/2026
    Disclaimer
    Disclaimer

    Samachar Yug पर प्रकाशित समाचार और जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की जाती है। हम जानकारी की सत्यता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करते हैं, फिर भी किसी भी त्रुटि या अपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक स्रोत से पुष्टि अवश्य करें।

    About Us

    Owner: Poonam Kant

    Editor: Prakash Kant

    Mobile: 9179992749

    Email: samacharyug13@gmail.com

    Address: Sumitra Sadan, Sadakpara, Korba-Champa Road, Uchchbhitthi, Champa, Chhattisgarh - 495671

    post calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
         
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 SAMACHAR YUG. Designed by Nimble Technology .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.